फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Governor participates in Ayushman Bhav campaign launched by President of India

Himachal News: प्रदेश में 4.58 लाख बनेंगे आयुष्मान कार्ड, आयुष्मान भव अभियान का शुभारंभ

Wed, 13 Sep 2023 06:54 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 13 Sep 2023 06:54 PM IST
सार

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने कहा कि दो अक्टूबर को सभी पंचायतों एवं शहरी वार्डों में आयुष्मान सभा का आयोजन किया जायेगा।

विज्ञापन
Governor participates in Ayushman Bhav campaign launched by President of India
राज्यपाल ने आयुष्मान भव अभियान के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले निक्ष्य-मित्रों को सम्मानित किया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल में 15.95 लाख में से 11.37 लाख लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए हैं। इस बाकी बचे 4.58 लाख लाभार्थियों के कार्ड भी बनाए जाएंगे। किन्नौर और लाहौल-स्पीति के 58 मॉडल स्वास्थ्य केंद्रों और जिला अस्पतालों में आयुष्मान मेले लगाए जाएंगे। इस दौरान रक्तचाप और शुगर की जांच की जाएगी। इस अभियान में 19 लाख घरों का दौरा किया जाएगा और 64 लाख लोगों की तपेदिक को लेकर जांच की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री ने सचिवालय में यह जानकारी राज्यपाल को दी।

विज्ञापन


वे आयुष्मान भव अभियान के गुजरात में शुभारंभ अवसर पर वर्चुअल माध्यम से जुड़े। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से आयुष्मान भव अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने आयुष्मान भव पोर्टल भी लांच किया। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया ने नई दिल्ली से कार्यक्रम में भाग लिया। इस समारोह में राज्यपाल, उप-राज्यपाल, मुख्यमंत्री, संसद सदस्य और स्वास्थ्य मंत्री भी वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए।
विज्ञापन


राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से भाग लिया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल भी उपस्थित थे। राज्यपाल ने कहा कि स्वास्थ्य मापदंडों पर हिमाचल का सूचकांक अन्य राज्यों की तुलना में काफी बेहतर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान को देश में प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया जा रहा है और वर्ष 2025 तक टीबी उन्मूलन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भव अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के रूप में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने कहा कि दो अक्टूबर को सभी पंचायतों एवं शहरी वार्डों में आयुष्मान सभा का आयोजन किया जायेगा। जो पंचायतें एवं वार्ड शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने में सफल होंगे, उन्हें आयुष्मान पंचायत अथवा आयुष्मान शहरी वार्ड के रूप में भी प्रमाणित किया जाएगा। स्वास्थ्य सचिव एम. सुधा देवी ने राज्यपाल का स्वागत किया। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed