फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Governor of himachal sang the song of the union from the stage on the foundation day of HPU Shimla

एचपीयू शिमला स्थापना दिवस: राज्यपाल ने संघ की शाखाओं में गाया जाने वाला गीत गुनगुनाया

Thu, 22 Jul 2021 11:12 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 22 Jul 2021 11:12 PM IST
सार

कुलपति सिंकदर कुमार से कहा कि मुझे भी इस विश्वविद्यालय का स्नातक छात्र बनाने का प्रावधान है। मुझे जरूर रजिस्टर करवाने का प्रावधान करें। मैं एचपीयू का छात्र बनना चाहता हूं। हर कोई ऐसा चाहेगा। ऐसे गौरवमयी इतिहास वाले विश्वविद्यालय का मैं कुलाधिपति बना हूं। 

विज्ञापन
Governor of himachal sang the song of the union from the stage on the foundation day of HPU Shimla
राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने एचपीयू के स्थापना दिवस में मौजूद रहे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) के 52वें स्थापना दिवस समारोह में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने मंच से आरएसएस की शाखाओं में गाया जाने वाला गीत गुनगुनाया। उन्होंने चलो जलाएं दीप वहां, जहां अभी भी अंधेरा है.... सुनाकर कहा कि यह हमारी दिशा है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि गोवा के समुद्र की गहराई की आवाज की भावना को यहां पहुंचाना मेरा कार्य रहेगा। 

विज्ञापन


उन्होंने कुलपति सिंकदर कुमार से कहा कि मुझे भी इस विश्वविद्यालय का स्नातक छात्र बनाने का प्रावधान है। मुझे जरूर रजिस्टर करवाने का प्रावधान करें। मैं एचपीयू का छात्र बनना चाहता हूं। हर कोई ऐसा चाहेगा। ऐसे गौरवमयी इतिहास वाले विश्वविद्यालय का मैं कुलाधिपति बना हूं। उन्होंने कहा कि यदि हम छात्रों में समाज, राष्ट्र, हित के विचार के अंकुर डाल सकें, तो यह हमारी उपलब्धि है। 
विज्ञापन


विश्वविद्यालय में कुलपति के पद पर सिकंदर कुमार की नियुक्ति और भर्ती विवाद पर हो रहे बवाल को लेकर पत्रकारों की ओर से पूछ सवाल पर राज्यपाल ने कहा कि उनके पास ये विषय अभी आए नहीं हैं, आएंगे तो देखेंगे। राज्यपाल ने कहा कि इस विश्वविद्यालय में शिक्षा दी जाती है, कार्यक्रम किए जाते हैं, मुझे अच्छा लगा। छात्र संगठन एसएफआई और एनएसयूआई ने कुलपति को पद से हटाने और उनके कार्यकाल को बढ़ाने के फैसले को रद्द करने की मांग उठाई और एचपीयू परिसर में प्रदर्शन भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यपाल अर्लेकर बनना चाहते हैं एचपीयू के छात्र 

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के 52वें स्थापना दिवस पर चांसलर एवं राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने कहा कि उनकी इच्छा है कि वह इस विवि के छात्र बनें। उन्होंने कहा कि एचपीयू को शोध का केंद्र बनाया जाना चाहिए, जहां शिक्षा का आधार चरित्र निर्माण हो। गुणात्मक शिक्षा के साथ-साथ विवि के ग्रेड को बढ़ाने की आवश्यकता है। राज्यपाल बोले, गोवा के समुद्र की लहरों की भावनाओं को यहां पहुंचाने के लिए प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने परिसर में 20 लाख रुपये से स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि विवि की स्वायत्तता को बरकरार रखा जाएगा और इसके विकास के लिए हरसंभव सहयोग मिलेगा। विश्वविद्यालय में शिक्षा, शोध और प्रौद्योगिकी के शिक्षण और सीखने में विवि ने अहम भूमिका निभाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed