{"_id":"63d527f0ef9c936564308d2a","slug":"governor-chief-minister-blessed-jp-nadda-s-son-and-daughter-in-law-enjoyed-bilaspuri-dham-2023-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने जेपी नड्डा के बेटे और बहू को दिया आशीर्वाद, बिलासपुरी धाम का उठाया लुत्फ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने जेपी नड्डा के बेटे और बहू को दिया आशीर्वाद, बिलासपुरी धाम का उठाया लुत्फ
Sat, 28 Jan 2023 07:29 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, बरठीं (बिलासपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरठीं (बिलासपुर)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 28 Jan 2023 07:29 PM IST
सार
जगत प्रकाश नड्डा के बेटे हरीश नड्डा के शादी की रिसेप्शन में वीआईपी का जमावड़ा लगा रहा। मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने भी समारोह में पहुंचकर नव दंपती को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
राज्यपाल, सीएम ने नड्डा के बेटे और बहू को दिया आशीर्वाद।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के बेटे हरीश नड्डा के शादी की रिसेप्शन में वीआईपी का जमावड़ा लगा रहा। मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने भी समारोह में पहुंचकर नव दंपती को आशीर्वाद दिया। समारोह में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू,उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित भाजपा के दिग्गज नेताओं ने भाग लेकर वर-वधु को आशीर्वाद दिया और बिलासपुरी धाम का आनंद उठाया। समारोह में भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप अपनी धर्मपत्नी और बेटे-बहू के साथ पहुंचे।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के बेटे हरीश नड्डा का 25 जनवरी को राजस्थान के जयपुर निवासी रमाकांत शर्मा और ईरा की पुत्री रिद्धि के साथ विवाह हुआ। विजयपुर में शनिवार को हरीश नड्डा की शादी की रिसेप्शन में वीआईपी का जमावड़ा लगा रहा। भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने शादी समारोह में हाजिरी लगाई। हाईकोर्ट से चीफ जस्टिस, हाईकोर्ट के जज, हरियाणा भाजपा के स्पीकर, पूर्व मंत्री राकेश पठानिया, राजीव बिंदल, रामलाल मारकंडा, कांग्रेस नेता राजेश धर्माणी सहित जिले के सभी विधायक और नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन