{"_id":"5f538d078ebc3e44b53be401","slug":"government-will-consider-expanding-eco-dogra-battalion-headquarters-jairam","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईको डोगरा बटालियन मुख्यालय को विस्तार देने पर विचार करेगी सरकार: जयराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईको डोगरा बटालियन मुख्यालय को विस्तार देने पर विचार करेगी सरकार: जयराम
Sat, 05 Sep 2020 06:41 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 05 Sep 2020 06:41 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश सरकार 133 आईएनएफ बीएन (टीए) ईको डोगरा बटालियन मुख्यालय को मार्च 2021 तक विस्तार देने के अनुरोध पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को शिमला में एकीकृत मुख्यालय रक्षा मंत्रालय के प्रादेशिक सेना महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडे एवीएसएम वीएसएम से चर्चा के दौरान यह बात कही।
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट जनरल पांडे ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि ईको टास्क फोर्स का उद्देश्य हिमाचल में वन विभाग की ओर से आवंटित की गई भूमि पर पौधरोपण करना है। यह बल प्रति वर्ष औसतन चार सौ हेक्टेयर भूमि पर पौधरोपण कर रहा है। अतिरिक्त मुख्य सचिव संजय गुप्ता, प्रबोध सक्सेना और मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव जेसी शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
विज्ञापन