{"_id":"5e1c688f8ebc3e87e35d5a9a","slug":"government-serious-to-protect-minorities-anurag-thakur","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्पसंख्यकों की रक्षा के लिए सरकार गंभीर: अनुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्पसंख्यकों की रक्षा के लिए सरकार गंभीर: अनुराग
Mon, 13 Jan 2020 06:24 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, परागपुर/ रक्कड़(कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, परागपुर/ रक्कड़(कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 13 Jan 2020 06:24 PM IST
विज्ञापन
अनुराग ठाकुर(फाइल फोटो)
परागपुर में राज्य स्तरीय लोहड़ी मेले के शुभारंभ पर केंद्रीय वित्त और कॉरपोरेट मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत त्योहारों और उत्सवों का देश है। हर अवसर को यह देश उत्सव और त्योहार के रूप में मनाता है। यही वजह है कि पूरे विश्व में भारतीय संस्कृति सबसे जीवंत और भारतीय समाज सबसे समरस है। भारत सरकार की ओर से हाल ही में लाया गया नागरिकता संशोधन कानून महात्मा गांधी की इच्छा के अनुरूप लाया गया है।
विज्ञापन
नागरिकता कानून नागरिकता देने का कानून है न कि छीनने का। इस कानून से किसी भी भारतीय चाहे वह किसी भी मजहब का हो, उसे डरने की जरूरत नहीं। भारत अपने अल्पसंख्यकों की रक्षा और कल्याण के लिए तत्पर है। कुछ लोग विश्वविद्यालयों में अराजकता और हिंसा फैलाकर देश और समाज को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। इनसे हमें डटकर मुकाबला करना चाहिए।
विज्ञापन
राज्य स्तरीय लोहड़ी मेले की पहली संध्या में सांस्कृतिक कार्यक्रम और रंगारंग प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर नाटी किंग कुलदीप शर्मा के गानों पर दर्शक जमकर थिरके। ग्रामीण परिवेश से जुड़ीं स्थानीय महिलाओं के लिए फैशन शो भी करवाया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक नवीन धीमान मौजूद रहे।
विज्ञापन