फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Government schools: First, third and ninth class students will drink water in steel bottles

सरकारी स्कूल: स्टील की बोतलों में पानी पीएंगे पहली, तीसरी और नौवीं कक्षा के विद्यार्थी

Tue, 27 Oct 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh सोनम शर्मा, अमर उजाला, हमीरपुर
सोनम शर्मा, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 27 Oct 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
Government schools: First, third and ninth class students will drink water in steel bottles
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल में पहली, तीसरी और नौवीं कक्षा के छात्रों को स्टील की 750 मिलीलीटर की पानी की बोतल दी जाएगी। सरकार स्कूलों में पहली बार यह बोतलें वितरित रही है। प्रदेश के सभी जिलों के उपनिदेशक कार्यालयों में बोतलों का स्टॉक पहुंच गया है। इन बोतलों में से प्रत्येक की बाजार में कीमत 198 रुपये है। प्लास्टिक की बोतलों का इस्तेमाल न हो, इस उद्देश्य से इन बोतलों का आवंटन किया जाएगा। उच्च शिक्षा विभाग को सरकार की तरफ से निर्देश मिलते ही बोतलों का आवंटन किया जाएगा। विभाग की ओर से पहली, तीसरी और नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों को यह बोतल दी जानी है।  

विज्ञापन


प्लास्टिक की बोतलों के प्रयोग पर रोक लगाने के लिए सरकार की ओर से यह कवायद शुरू की गई है। इसी के मद्देनजर सरकार ने स्टील की बोतलें बांटने का निर्णय लिया है। इन बोतलों में छात्र स्कूल में पानी लाएंगे। उच्च शिक्षा विभाग के उपनिदेशक दिलबर जीत चंद्र ने कहा कि पहली, तीसरी और नौवीं कक्षा के छात्रों को स्टील की बोतलें बांटी जाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार पहली बार पानी की बोतलों का आवंटन किया जा रहा है। जैसे ही सरकार की तरफ से आवंटन शुरू करने के निर्देश दे दिए जाएंगे। स्कूली बच्चों को बोतलें दे दी जाएंगी। वहीं इस योजना के जिला समन्वयक राजेश हमदर्द ने कहा कि स्टॉक विभाग के पास पहुंच गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed