फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Government school program converted into political platform in Jubbal, BJP enraged

Shimla News: जुब्बल में राजनीतिक मंच में बदला सरकारी स्कूल का कार्यक्रम, भड़की भाजपा

Fri, 08 Dec 2023 07:09 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू Published by: Krishan Singh Updated Fri, 08 Dec 2023 07:09 PM IST
सार

स्कूल के एक शिक्षक को छात्रों के मामने मंच से भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाले लोगों की घोषणा करनी पड़ी। 

विज्ञापन
Government school program converted into political platform in Jubbal, BJP enraged
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के साथ कांग्रेस में शामिल लोग। - फोटो : संवाद

विस्तार

शिमला जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जुब्बल में आयोजित कार्यक्रम राजनीतिक मंच में तब्दील हो गया। स्कूल के एक शिक्षक को छात्रों के मामने मंच से भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाले लोगों की घोषणा करनी पड़ी। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कांग्रेस में शामिल लोगों का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। स्कूली कार्यक्रम में सियासत करने पर विपक्षी पार्टी भाजपा भी भड़क गई है।

विज्ञापन

दरअसल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जुब्बल में गुरुवार को विज्ञान भवन का उद्घाटन कार्यक्रम था।

इसमें शिक्षा मंत्री बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। मंच संचालन कर रहे स्कूल के शिक्षक पहले से निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार कार्यक्रम को आगे बढ़ा रहे थे। इसी बीच कहा गया कि मंच से कांग्रेस में शामिल होने वाले लोगों की घोषणा की जाए। दबाव में शिक्षक को घोषणा करनी पड़ी। एक-एक करके लोगों को मंच पर बुलाया गया! शिक्षा मंत्री ने सभी का स्वागत किया। उधर, स्कूल के प्रधानाचार्य केशव शर्मा ने बताया कि कांग्रेस में शामिल होने वाले लोगों की घोषणा करना हमारे कार्यक्रम में नहीं था। कार्यक्रम के दौरान ऐसा करने के लिए कहा गया था।
विज्ञापन


सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग : भाजपा
इस मामले पर भाजपा मंडल जुब्बल नावर कोटखाई के महामंत्री अशोक जस्टा, मनमोहन कपलाटा, उपाध्यक्ष संदीप गांगटा, रविन्द्र रावत ने कहा कि सत्ता के नशे में चूर शिक्षा मंत्री नियमों की सारी हदों का लांघ रहे हैं। स्कूल के मंच पर छात्रों के सामने राजनीति की गई। शिक्षक से मंच पर भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल लोगों की सूची पढ़वाई गई। उन लोगों को मंच पर बुलाकर कांग्रेस में शामिल किया गया। कार्यक्रम शिक्षा के मंदिर में हुआ। शिक्षा मंत्री के कहने पर शिक्षक को इस कार्य के लिए बाध्य किया गया। सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करते हुए स्कूल के कार्यक्रम में राजनीतिक रोटियां सेंकी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बौखला गए हैं भाजपाई : मोती लाल
जुब्बल कोटखाई ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष मोती लाल देरटा का कहना है कि बड़ी संख्या में लोग भाजपा को छोड़कर कांग्रेस मेें शामिल हो रहे हैं। इसी के चलते भाजपाई बौखला गए हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed