{"_id":"6040d0548ebc3ee95b11ff85","slug":"government-jobs-news-more-than-two-thousand-ex-servicemen-will-get-job-near-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में दो हजार से ज्यादा पूर्व सैनिकों को घर के पास मिलेगी नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में दो हजार से ज्यादा पूर्व सैनिकों को घर के पास मिलेगी नौकरी
Thu, 04 Mar 2021 05:49 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 04 Mar 2021 05:49 PM IST
विज्ञापन
mahender singh
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश में अब पूर्व सैनिकों को उनके घरों के पास ही नौकरियां दी जाएंगी। सैनिक कल्याण मंत्री महेंद्र सिंह ने वीरवार को प्रश्नकाल के दौरान विधायक विक्रम सिंह जरियाल के सवाल का जवाब देते हुए सभी मंत्रियों से अपील करते हुए कहा कि नियुक्तियों के समय इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने बताया कि विभिन्न विभागों में पूर्व सैनिकों के लिए आरक्षित 2079 पद रिक्त हैं। इन पदों को भरने की प्रक्रिया जारी है। विभागों में पूर्व सैनिकों के लिए 15 फीसदी पद आरक्षित होते हैं।
विज्ञापन
गृह विभाग में 81, वन में 46, आयुर्वेद में 25, स्वास्थ्य में 131, उद्योग में 14, बिजली बोर्ड में 114, प्रारंभिक शिक्षा विभाग में 769, उच्च शिक्षा विभाग में 122, एचआरटीसी में 26, सचिवालय में 29 और जल शक्ति विभाग में 41 पद रिक्त हैं। कई अन्य महकमों में भी पद रिक्त हैं। दो साल में इन पदों को भरा जाता है। विधायक ने सवाल उठाते हुए कहा कि फौज में कार्य करते हुए सैनिक अपने घरों से कई किलोमीटर दूर रहते हैं। ऐसे में जब वे फौज को छोड़कर वापस आते हैं तो उनके लिए आरक्षित पदों को भरते समय नियुक्ति घर के पास दी जानी चाहिए ताकि वे अपने परिजनों के साथ समय बिता सकें।
विज्ञापन