फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Government job: More than seven thousand posts will be filled in Jal Shakti Department, the minister gave information in the assembly

सरकारी नौकरी: जल शक्ति विभाग में भरे जाएंगे सात हजार से अधिक पद, मंत्री ने विधानसभा में दी जानकारी

Fri, 13 Aug 2021 05:09 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 13 Aug 2021 05:09 PM IST
सार

 जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया है कि अब 12 हजार से अधिक योजनाएं कार्य कर रही हैं। जल जीवन मिशन में कई और योजनाएं भी आई हैं। ऐसे में रिक्त हो रहे पदों की प्रतिपूर्ति के लिए मुख्यमंत्री ने अपने बजट भाषण में चार हजार पद भरने की घोषणा की है।

विज्ञापन
Government job: More than seven thousand posts will be filled in Jal Shakti Department, the minister gave information in the assembly
जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया है कि विभाग में सात हजार से ज्यादा पद भरे जाएंगे। विधायक होशियार सिंह के सवाल का जवाब देते हुए मंत्री ने कहा कि वर्ष 2004-05 में सरकार ने फैसला लिया था कि दैनिक वेतन भोगी और वर्क चार्ज के पद सेवानिवृत्ति के साथ ही समाप्त हो जाएंगे। देहरा उपमंडल में 464 पद समाप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2004-05 में पेयजल, सिंचाई योजनाओं की संख्या कम थी। अब 12 हजार से अधिक योजनाएं कार्य कर रही हैं। जल जीवन मिशन में कई और योजनाएं भी आई हैं। ऐसे में रिक्त हो रहे पदों की प्रतिपूर्ति के लिए मुख्यमंत्री ने अपने बजट भाषण में चार हजार पद भरने की घोषणा की है। 1578 पद भरने की प्रक्रिया जारी है। 2322 पद भरने को भी मंजूरी दी गई है।

विज्ञापन


शिमला नगर निगम की तर्ज पर धर्मशाला में दिया जाए स्टाफ
 विधायक विशाल नैहरिया ने शिमला नगर निगम की तर्ज पर नगर निगम धर्मशाला में स्टाफ देने की मांग की है। प्रश्नकाल में सवाल उठाते हुए नैहरिया ने कहा कि स्टाफ की कमी से काम प्रभावित हो रहे हैं। लोग कार्यालयों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। चार कनिष्ठ अभियंता आउटसोर्स पर रखे गए हैं। इन्हें काम की पूरी जानकारी नहीं है। पानी-बिजली की एनओसी लेना और नक्शे पास करवाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। व्यवस्थाएं ऑनलाइन होने के बावजूद काम नहीं हो रहे हैं। जवाब में शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि विभिन्न विभागों से स्टाफ को प्रतिनियुक्ति पर नगर निगम धर्मशाला में भेजने के प्रयास जारी हैं। विभिन्न सुविधाओं को दर्शाने के बाद ही धर्मशाला को शिमला से पहले स्मार्ट सिटी का दर्जा मिला था। धर्मशाला में जर्जर हुए भवनों को लेकर पूछे गए दूसरे सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि अगर कोई भवन असुरक्षित है तो विधायक स्वयं भी निगम प्रशासन को सूचित कर सकते हैं। विधायक भी निगम सदन के सदस्य हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed