{"_id":"61dc20096702da3e746c6ea9","slug":"government-job-258-posts-of-junior-office-assistants-will-be-filled-in-hrtc-notification-issued","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी नौकरी: एचआरटीसी में भरे जाएंगे कनिष्ठ कार्यालय सहायकों के 258 पद, अधिसूचना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी नौकरी: एचआरटीसी में भरे जाएंगे कनिष्ठ कार्यालय सहायकों के 258 पद, अधिसूचना जारी
Mon, 10 Jan 2022 09:02 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 10 Jan 2022 09:02 PM IST
सार
हिमाचल पथ परिवहन निगम में कनिष्ठ कार्यालय सहायक (जेओए आईटी) के 258 पद भरे जाएंगे। परिवहन निगम ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। ये पद हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से भरे जाएंगे। इन पदों पर अनुबंध आधार पर भर्ती होगी।
विज्ञापन
हिमाचल पथ परिवहन निगम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) में अब कनिष्ठ कार्यालय सहायक (जेओए आईटी) के 258 पद भरे जाएंगे। इसके लिए भर्ती एवं पदोन्नति नियमों में संशोधन किया गया है। निदेशक मंडल और सरकार की स्वीकृति के बाद परिवहन निगम ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से ये पद भरे जाने हैं। इन पदों को अनुबंध आधार पर भरा जा रहा है। चयनित कर्मियों को हर महीने 7810 रुपये वेतन मिलेगा।
विज्ञापन
पहले अनुबंध एक साल के लिए होगा। इसके बाद इसे रिन्यू किया जाएगा। कनिष्ठ कार्यालय सहायक (आईटी) के अलावा जेओए अकाउंट के भी 30 पद भरे जाएंगे। प्रदेश में अनुबंध कर्मी पहले तीन साल में नियमित होते थे, अब दो साल के नियमित सेवाकाल के बाद इन्हें नियमित किया जाएगा। इससे पहले 2016 में निगम में कनिष्ठ कार्यालय सहायकों की भर्ती हुई थी, तब इसकी संख्या एक सौ से अधिक थी। इससे पहले परिवहन निगम में लिपिक की भर्ती होती थी। अब इनकी जगह जेओए की तैनाती होगी।
विज्ञापन
पीजीटी, प्लेसमेंट ऑफिसर के पद भरने के लिए परीक्षा
वहीं, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के मॉडल स्कूल के लिए पीजीटी के विभिन्न विषयों के पदों और प्लेसमेंट ऑफिसर के भरे जाने वाले पद के लिए मंगलवार को तय समय पर ही लिखित परीक्षा होगी। परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों को रोलनंबर पहले ही ऑनलाइन जारी कर दिए हैं। बर्फबारी के बावजूद परीक्षा के शेड्यूल में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। सुबह के सत्र में होने वाली पीजीटी फिजिक्स, बायोलॉजी, केमिस्ट्री, गणित और अन्य विषयों के पदों के लिए होने वाली परीक्षा के लिए सुबह साढ़े दस बजे केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। ग्यारह से साढ़े बारह बजे तक यह भर्ती परीक्षा होगी। प्लेसमेंट आफिसर के पद के लिए भर्ती परीक्षा दोपहर बाद दो से चार बजे तक होगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने साफ किया है कि यह दोनों भर्ती परीक्षाएं पूर्व निर्धारित शेड्यूल के अनुसार विवि परिसर में बनाए गए परीक्षा केंद्रों में होगी। ब्यूरो
विज्ञापन