{"_id":"5f44f23a8ebc3e3d1c118e3c","slug":"golden-job-opportunity-in-coronavirus-era-private-company-will-recruit-2500-posts","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल में नौकरी का सुनहरा मौका, 2500 पदों पर भर्ती करेगी निजी कंपनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना काल में नौकरी का सुनहरा मौका, 2500 पदों पर भर्ती करेगी निजी कंपनी
Tue, 25 Aug 2020 04:43 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 25 Aug 2020 04:43 PM IST
विज्ञापन
रोजगार(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना काल में निजी कंपनी ने युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खोले हैं। ज्योत्सना आईटीआई लोहारीं में 28 अगस्त को रोजगार मेला लगेगा। मोटर वाहन कंपनी को 2500 रिक्त पदों के लिए आईटीआई पास युवाओं का जरूरत है। सरकारी और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के प्रशिक्षित 2015 से 2020 तक के पुरुष अभ्यर्थी फिटर, इलेक्ट्रीशियन, मेकेनिक मोटर व्हीकल, वेल्डर, डीजल मेकेनिक, टर्नर, मशीनिस्ट, टूल एंड डाई मेकर, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर, सीओई (ऑटोमोबाइल), ट्रैक्टर मेकेनिक एंड पेंटर ट्रेड के युवा इसमें हिस्सा ले सकते हैं।
विज्ञापन
कंपनी ने आवेदक की आयु 18 से 23 वर्ष निर्धारित की है। दसवीं कक्षा में 55 फीसदी और आईटीआई में 60 फीसदी अंक होना अनिवार्य हैं। कंपनी की ओर से मासिक वेतन 17 हजार 500 रुपये तय किया गया है। इच्छुक अथ्यर्थी 28 अगस्त सुबह 9 बजे कैंपस में लिखित परीक्षा और साक्षात्कार दे सकते हैं। अभ्यर्थी को अपने सभी मूल प्रमाण पत्र साथ लाने होंगे। प्रबंध निदेशक जेके चौहान ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान कई युवा रोजगार खो चुके हैं। ऐसे में युवाओं के लिए यह सुनहरा मौका है। कंपनी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को अपने खर्चे पर बस से गुजरात ले जाएगी। रहना, खाना-पीना सब कंपनी का होगा।
विज्ञापन