Shimla: गोकुल बुटेल बोले- सत्ता में आकर नशा मुक्त हिमाचल बनाएगी कांग्रेस
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संयुक्त सचिव गोकुल बुटेल ने सरकार बनते ही एंटी ड्रग एब्यूज इन्फोर्समेंट ऑथोरिटी के गठन से की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चुनावी जंग में उतरी कांग्रेस ने प्रदेश में नशे के गंभीर मुद्दे पर बड़ा एलान किया है। पार्टी ने सत्ता में आने पर नशा मुक्त हिमाचल देने की बात कही है। इसकी शुरुआत सरकार बनते ही एंटी ड्रग एब्यूज इन्फोर्समेंट ऑथोरिटी के गठन से की जाएगी। इस आशय की घोषणा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संयुक्त सचिव गोकुल बुटेल ने रविवार को राजधानी शिमला में की। राजीव भवन मे प्रेस सम्मेलन में संबोधित करते हुए उन्होंने कहा हाईकोर्ट का जज या लोकायुक्त प्राधिकरण के प्रमुख होंगे। इस पर सरकार और मंत्रियों का कोई दबाव नहीं होगा। प्राधिकरण के प्रमुख का कार्यकाल दो साल रहेगा। प्रदेश के सभी नशा निवारण केंद्रों को अंतरराष्ट्रीय मानक का बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल में नशे का कारोबार तेजी से फैल रहा है।
नशे के कारोबार के मामले में देश में पंजाब के बाद हिमाचल दूसरे नंबर पर आ गया है। केंद्र सरकार की एक रिपोर्ट के मुताबिक हिमाचल में 40 साल से कम आयु के 25 से 27 फीसदी युवा नशे की चपेट में हैं। बुटेल ने मौजूदा भाजपा सरकार पर नशे को रोकने में नाकाम रहने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सरकार ने जो ड्रग कंट्रोल ब्यूरो बनाया है, वो निष्प्रभावी है। इस साल फरवरी में जो पॉलिसी अधिसूचित की उसको भी लागू नहीं किया गया। पुलिस ने भांग और अफीम की खेती नष्ट करने के लिए कोई कदम नहीं उठाए। नशे का कारोबार बिना किसी संरक्षण के फैल नहीं सकता। गोकुल बुटेल ने कहा कि हिमाचल में वर्तमान में मात्र 6 नशा निवारण केंद्र हैं, जोकि नशा निवारण से ज्यादा प्रताड़ना के केंद्र बने हुए हैं। इन नशा निवारण केंद्रों को भाजपा सरकार ने भाई भतीजावाद अपनाकर अपनों को आवंटित किया है। कांग्रेस की सरकार बनने पर हिमाचल में नशा निवारण केंद्रों को विश्व स्तर का बनाया जाएगा।