पंचायती राज चुनाव में बेटी समेत भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के प्रचार के लिए मैदान में उतरे वरिष्ठ मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर को गुरुवार को सरकाघाट क्षेत्र में लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा है। सरकाघाट के दमसेड़ा में मंत्री के खिलाफ लोगों ने जमकर गो बैक के नारे लगा दिए। इस घटना के बाद 47 सेकेंड का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। मंत्री गुरुवार को अपने काफिले के साथ नबाही वार्ड के जिला परिषद प्रत्याशी के चुनाव प्रचार के लिए जा रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने काफिले को रोककर मंत्री के सामने सड़क की समस्या रखी। लोगों ने कहा कि जसमसाई गांव से दमसेड़ा के लिए बनाई जा रही सड़क 1998 से बन रही है, लेकिन उसे आज तक पूरा नहीं किया जा सका है। इस सड़क के न बनने से सैकड़ों लोगों को कठिनाई हो रही है।
उन्होंने मंत्री से पूछा कि समस्या का कब हल होगा। इस पर मंत्री कुछ संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए जिस पर लोग भड़क गए। मंत्री ने भी मौके पर कुछ तलखी दिखा दी। उसी दौरान गो बैक के नारे गूंज उठे और मंत्री वहां से चले गए। वीडियो में कुछ लोग मंत्री से कह रहे हैं कि वह अपनी समस्या उनको नहीं बताएंगे तो और किसे बताएंगे। वह उनको वोट देते हैं। लोगों ने यह भी कहा कि उन्होंने सरकाघाट के साथ भेदभाव किया है। गो बैक के नारे लगाते हुए लोगों ने कहा कि सरकाघाट का रोजगार छीना और अपने धर्मपुर क्षेत्र के लोगों को ही रोजगार दिया है। इस पर मंत्री ने अपने चालक को तुरंत चलने को कहा और वहां से गाड़ी निकल गई। इस पर कुछ लोगों ने यह भी कहा कि मंत्री जी, हम आपसे भीख नहीं माग रहे हैं।
जिप सदस्य के लिए चुनाव लड़ रहीं मंत्री की बेटी वंदना
मंत्री की बेटी वंदना ठाकुर धर्मपुर के ग्रयोह वार्ड में जिला परिषद सदस्य के लिए चुनाव लड़ रही हैं। 2016 में माकपा से शिकस्त खाने के बाद वंदना इस बार दोबारा चुनावी मैदान में हैं। यहां कांग्रेस और माकपा ने कामरेड भूपेंद्र को संयुक्त रूप से प्रत्याशी के रूप में उतारा है। अपने ही विधानसभा क्षेत्र धर्मपुर में मंत्री की प्रतिष्ठा दाव पर लगी हुई है।