फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   girl Student tested positive for coronavirus in chamba himachal pradesh, school closed for 48 hours

हिमाचल: छात्रा की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव, 48 घंटे तक स्कूल बंद

Fri, 05 Feb 2021 09:13 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, चंबा/सिरमौर
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा/सिरमौर Published by: Krishan Singh Updated Fri, 05 Feb 2021 09:13 PM IST
विज्ञापन
girl Student tested positive for coronavirus in chamba himachal pradesh, school closed for 48 hours
कोरोना(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के चंबा के वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल साच में एक छात्रा के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शिक्षा विभाग के निर्देश पर स्कूल को 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। छात्रा के कोरोना पॉजिटिव आने से स्कूल में हड़कंप मच गया है। छात्रा के संपर्क में आए विद्यार्थियों को सात दिन तक होम आइसोलेशन में भेज दिया गया है। लक्षण दिखने पर स्वास्थ्य विभाग ने छात्रा का टेस्ट करवाया था। इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उच्च शिक्षा उपनिदेशक देवेंद्र पॉल ने बताया कि स्कूल को 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। 

विज्ञापन


नघेता स्कूल के दो शिक्षक क्वारंटीन
वहीं सिरमौर जिले के ट्रांसगिरि इलाके के नघेता स्कूल का एक शिक्षक कोरोना पॉजिटिव निकला है। लिहाजा, स्कूल प्रबंधन ने शिक्षक को 14 दिन के लिए क्वारंटीन पर घर भेज दिया है। वहीं, दूसरे शिक्षक के घर में पिता के कोरोना पॉजिटिव आने के चलते उसे प्राथमिक संपर्क में रहने के कारण 10 दिन के लिए घर भेज दिया है ताकि स्कूली बच्चों को संक्रमण के खतरे से बचाया जा सके। स्कूल के प्रधानाचार्य दलीप सिंह नेगी ने एक अध्यापक के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमित अध्यापक को 14 दिन के लिए क्वारंटीन पर भेजा है। दूसरे शिक्षक के परिवार में कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने के बाद 10 दिन के लिए छुट्टी पर भेजा है। स्कूल में एहतियातन तौर पर सभी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। 
विज्ञापन


3195 स्वास्थ्य कर्मियों को लगा कोरोना टीका
उधर, कोरोना टीकाकरण कार्यक्रम के तहत प्रदेश में शुक्रवार को 3195 हेल्थ केयर वर्करों को टीका लगाया गया। वैक्सीन लगाने के लिए 4776 का टारगेट रखा था। राज्य में 67 फीसदी टीकाकरण हुआ। जिला चंबा में 316, हमीरपुर 186, कांगड़ा 835, बिलासपुर 217, कुल्लू 294, मंडी 265, शिमला 35, सिरमौर 101, सोलन 486 और ऊना  में460 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed