{"_id":"6815af3265204dd9340b8bfc","slug":"girl-student-missing-from-a-private-school-in-himachal-s-capital-police-searching-for-her-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla: हिमाचल की राजधानी के निजी स्कूल से छात्रा लापता, तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: हिमाचल की राजधानी के निजी स्कूल से छात्रा लापता, तलाश में जुटी पुलिस
Sat, 03 May 2025 09:22 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 03 May 2025 09:22 PM IST
सार
प्रदेश की राजधानी शिमला के एक निजी स्कूल की एक छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली के एक निजी स्कूल से छात्रा लापता हो गई है। पुलिस ने स्कूल प्रबंधन की शिकायत पर केस दर्जकर के छात्रा की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को शिकायत में प्रबंधन ने बताया कि दोपहर 1:30 बजे के करीब छात्रा कक्षा से शिक्षक से वॉशरूम जाने के बहाने से बाहर निकली और इसके बाद कक्षा में नहीं आई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि उस समय स्कूल में छोटे बच्चों की छुट्टी हो रही थी जिस वजह से स्कूल गेट खुला था। इसी दौरान छात्रा स्कूल से बाहर निकल गई। स्कूल प्रबंधन ने मामले की सूचना मिलते ही इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दे दी है। पुलिस ने छात्रा की तलाश शुरू कर दी है लेकिन शनिवार शाम तक युवती के बारे में कोई सुराग नहीं लग पाया है। स्कूल के सीसीटीवी में भी छात्रा बाहर निकलते हुए दिखाई दे रही है।
विज्ञापन