फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   girl Student jumped from third floor of college in Bilaspur, condition critical

डिग्री कॉलेज की तीसरी मंजिल से कूदी बीटेक की छात्रा, हालत गंभीर

Tue, 03 Dec 2019 01:52 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 03 Dec 2019 01:52 PM IST
विज्ञापन
girl Student jumped from third floor of college in Bilaspur, condition critical
अस्पताल में उपचाराधीन छात्रा - फोटो : अमर उजाला

डिग्री कॉलेज बिलासपुर की बीटेक की छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में कॉलेज की तीसरी मंजिला से कूद गई। इस हादसे में छात्रा को गंभीर चोटें आई हैं। उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि छात्रा ने अभी इस हादसे के संबंध में पुलिस को कोई बयान नहीं दिया, जबकि इस संबंध में अन्य लोगों के बयान कलमबद्ध किए गए हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार करीब 10:45 बजे क्लास में पढ़ा रही शिक्षिका ने छात्रा से कोई सवाल पूछा। छात्रा ने कहा कि उसे नहीं पता। इस पर शिक्षिका ने पूछा कि तुम तनाव में क्यों हो। अगर कोई परेशानी है तो तुम क्लास से बाहर जा सकती हो। इसके बाद छात्रा क्लास से बाहर आ गई और करीब एक घंटे बाद कॉलेज की तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर जान देने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि छात्रा हादसे से पहले देर तक रोती रही।

विज्ञापन

 

विद्यार्थियों और स्टॉफ ने घायल छात्रा को जिला अस्पताल बिलासपुर लाया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया है। कॉलेज प्राचार्य राम कृष्ण शर्मा ने बताया कि अगर किसी शिक्षक के कारण छात्रा तनाव में थी तो इस पर भी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।  एएसपी भागमल ठाकुर ने कहा कि छात्रा कॉलेज की तीसरी मंजिल से छलांग लगाने से जख्मी हुई है। उसको आईजीएमसी रेफर किया गया है। छात्रा कोई बयान देती है तभी पूरा मामला साफ हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed