{"_id":"5f5338b9bd286f0cb9652ac5","slug":"girl-died-in-kangra-after-house-collapsed","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांगड़ा में मकान ढहा, कमरे में सो रही लड़की की दबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांगड़ा में मकान ढहा, कमरे में सो रही लड़की की दबने से मौत
Sat, 05 Sep 2020 06:25 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, देहरागोपीपुर, गुलेर (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, देहरागोपीपुर, गुलेर (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 05 Sep 2020 06:25 PM IST
विज्ञापन
मकान ढहने से युवती की दबकर मौत
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल के कांगड़ा जिले के उपमंडल देहरा के दरकाटा के गांव चेलियां में शुक्रवार देर रात करीब डेढ़ बजे स्लेटपोश मकान गिरने से कमरे में सो रही 16 वर्षीय लड़की दब गई। गांववालों ने कड़ी मशक्कत से उसे बाहर निकाला और टांडा अस्पताल ले गए। यहां इलाज के दौरान लड़की की मौत हो गई। मकान देशराज का था। हादसे के दौरान लड़की कमरे में और परिवार के अन्य लोग बरामदे में सो रहे थे। अचानक रात को स्लेटपोश मकान की दीवार गिर गई, जिससे अंदर सो रही लड़की सलोनी मलबे में दब गई, जबकि बरामदे में सो रहे परिवार के अन्य सदस्य सुरक्षित बाहर निकल आए।
विज्ञापन
घर के साथ बनी गोशाला का एक हिस्सा भी गिर गया, जिससे दो मवेशियों की जान चली गई। सूचना मिलते ही रानीताल पुलिस चौकी और फायर बिग्रेड की टीम रात को ही मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में जुट गईं। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को 20 हजार रुपये फौरी राहत दी। विधायक होशियार सिंह की अनुपस्थिति में उनके भाई ने प्रभावित परिवार को 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी। एसडीएम देहरा धनवीर ठाकुर ने बताया कि नायब तहसीलदार हरिपुर ज्ञान चंद को आदेश दिए कि तुरंत पीड़ित परिवार का रिलीफ केस बनाएं, ताकि उन्हें जल्द आर्थिक सहायता दी जा सके।
विज्ञापन