{"_id":"5e7de3f48ebc3e78dd04c54c","slug":"girl-commits-suicide-in-ronhat-shillai-sirmour-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती ने फंदे से लटक कर दी जान, 12 घंटे बाद पहुंची पुलिस, लोगों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती ने फंदे से लटक कर दी जान, 12 घंटे बाद पहुंची पुलिस, लोगों में आक्रोश
Fri, 27 Mar 2020 05:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, रोनहाट (शिलाई)
अमर उजाला नेटवर्क, रोनहाट (शिलाई)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 27 Mar 2020 05:01 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के शिलाई उपमंडल के श्रीक्यारी पंचायत स्थित डुमोड़ी गांव में 17 वर्षीय युवती ने संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटककर जान दे दी। शव करीब 12 घंटे तक कमरें में फंदे से लटका रहा। सूचना पाकर शाम को पहुंची पुलिस ने कमरें का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। इसके साथ ही पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भेज दिया। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह तक़रीबन साढ़े आठ बजे शिलाई उपमंडल की श्री क्यारी पंचायत के डुमोड़ी गांव में एक लड़की ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने जब लड़की को अपने घर के कमरे में फंदे पर लटके देखा तो तुरंत इसकी सूचना शिलाई पुलिस थाना में दी गई। हैरानी की बात यह है कि घटना स्थल से पुलिस थाना शिलाई की दूरी महज 12 किमी है। पुलिस को मौके तक पहुंचने में 12 घंटों का समय लग गया।
विज्ञापन
परिजन 12 घंटों तक पुलिस के आने का इंतजार करते रहे। शाम करीब आठ बजे के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू हुई। क्ष्रेत्र के लोग पुलिस और प्रशासन की इस लापरवाही पर आक्रोशित हो गए हैं। स्थानीय हलके के नम्बरदार नेत्तर सिंह ने बताया कि प्रशासन को मामले की सूचना सुबह दे दी गई थी मगर पुलिस मौके पर देर शाम को पहुंची। यह गांव सड़क सुविधा से भी जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
पीड़ित अनुसूचित जाति और बेहद ही गरीब परिवार से ताल्लुक रखते है। सरकार और प्रशासन को इस गरीब परिवार के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध करवानी चाहिए। उधर, डीएसपी पांवटा साहिब सोमदत्त ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के सौंप दिया है। मौके से कोई सुसाइड नोट या आत्मा हत्या के कारणों की कोई जानकारी फ़िलहाल नहीं मिल पाई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।