{"_id":"63dbacd7b2230b3665017874","slug":"gimner-singh-of-kullu-selected-in-indian-team-for-paragliding-world-cup-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: पैराग्लाइडिंग विश्व कप के लिए कुल्लू के गिमनर सिंह का भारतीय टीम में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: पैराग्लाइडिंग विश्व कप के लिए कुल्लू के गिमनर सिंह का भारतीय टीम में चयन
Thu, 02 Feb 2023 06:01 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 02 Feb 2023 06:01 PM IST
सार
कुल्लू से संबंध रखने वाले गिमनर सिंह का थाईलैंड में होने वाले पैराग्लाइडिंग विश्व कप के लिए चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता थाईलैंड के नोंगखाई क्षेत्र में नौ से 20 फरवरी तक होगी।
विज्ञापन
कुल्लू के गिमनर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू से संबंध रखने वाले गिमनर सिंह का थाईलैंड में होने वाले पैराग्लाइडिंग विश्व कप के लिए चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता थाईलैंड के नोंगखाई क्षेत्र में नौ से 20 फरवरी तक होगी। इसमें गिमनर सिंह के अलावा लद्दाख के सोनम और सिक्किम के खिलाड़ी अर्जुन राय भी भारतीय टीम का हिस्सा होंगे। गिमनर सिंह वर्तमान में अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान में अनुदेशक के पद पर कार्यरत हैं। चयन के बाद कुल्लू जिले के पैराग्लाइडरों में खुशी का माहौल है। गौर रहे कि गिमनर सिंह पहले भी कई बार अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेकर प्रदेश और देश का मान बढ़ा चुके हैं।
विज्ञापन
पिछले वर्ष दिसंबर में आयोजित एशियन पैराग्लाइडिंग चैंपियनशिप में गिमनर सिंह ने हिमाचल टीम से भाग लेकर कांस्य पदक जीता था। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी गिमनर सिंह ने कहा कि पैराग्लाइडिंग विश्व कप में 80 पैराग्लाइडिंग पायलट भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता के लिए तैयारियां हो चुकी हैं। इसके लिए प्रशिक्षण शिविर भी हो गया है। भारतीय टीम दिल्ली से आठ फरवरी को थाईलैंड के लिए रवाना होगी। गिमनर सिंह के चयन पर संस्थान के निदेशक अविनाश नेगी, संयुक्त निदेशक रमन घरसंगी ने खुशी जताई है। सदर के विधायक एवं मुख्य संसदीय सचिव सुंदर ठाकुर ने कहा कि पैराग्लाइडिंग न केवल एक स्पोर्ट्स के रूप में बल्कि एडवेंचर टूरिज्म के रूप में भी लोगों के रोजगार से एक अहम योगदान रखता है।
विज्ञापन