फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Geological Park will be built in Vankhandi with Rs 350 crore, Chief Minister laid the foundation stone

Kangra News: वनखंडी में 350 करोड़ रुपये से बनेगा जियोलॉजिकल पार्क, मुख्यमंत्री ने रखी आधारशिला

Wed, 06 Mar 2024 07:40 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नगरोटा बगवां /गुलेर (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नगरोटा बगवां /गुलेर (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 06 Mar 2024 07:40 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल सरकार युवा हितैषी है। प्रदेश में सरकारी क्षेत्र में 20 हजार भर्तियां की जा रही हैं। जल शक्ति विभाग में करीब 10 हजार युवाओं को नौकरी देने के साथ ही शिक्षा विभाग में 6500, पुलिस में 1231, वन विभाग में 2061 और खनन विभाग में 100 भर्तियां की जा रही हैं।

विज्ञापन
Geological Park will be built in Vankhandi with Rs 350 crore, Chief Minister laid the foundation stone
वनखंडी में 350 करोड़ रुपये से बनेगा जियोलॉजिकल पार्क, मुख्यमंत्री ने रखी आधारशिला - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को देहरा के वनखंडी में 350 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले जियोलॉजिकल पार्क की आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि पार्क बनने से पर्यटन विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने नगरोटा बगवां में इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि का फार्म भी जारी किया। बता दें कि सरकार ने 18 साल से अधिक आयु की सभी पात्र बच्चियों और महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह सम्मान राशि देने का एलान किया है, इसके लिए यह फार्म भरा जाएगा। उन्होंने कहा कि गुरुवार को मंत्रिमंडल की बैठक में इसकी अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल सरकार युवा हितैषी है। प्रदेश में सरकारी क्षेत्र में 20 हजार भर्तियां की जा रही हैं। जल शक्ति विभाग में करीब 10 हजार युवाओं को नौकरी देने के साथ ही शिक्षा विभाग में 6500, पुलिस में 1231, वन विभाग में 2061 और खनन विभाग में 100 भर्तियां की जा रही हैं।

विज्ञापन

लोकतंत्र को कमजोर करने वालों को जनता माफ नहीं करेगी : सुक्खू
 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि सरकार के समक्ष यदि चुनौतियां हैं तो साहस भी बहुत है। वह सत्ता सुख नहीं बल्कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए आए हैं। सरकार आज भी बहुमत में है और कल भी बहुमत में आएंगे। बुधवार को विधानसभा क्षेत्र नगरोटा बगवां में जनसभा में संबाेधित करते हुए मुख्यमंत्री ने यह बात कही। राज्यसभा चुनाव में घटे घटनाक्रम पर कहा कि वह कल्पना भी नहीं कर सकते थे कि कांग्रेस के कुछ साथी अपनी पार्टी के पक्ष में वोट नहीं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक साथी, जिनके पिता पार्टी अध्यक्ष पद पर रह चुके हैं, उसने भी पार्टी के साथ गद्दारी की। कुछ साथियों ने जनता के जनादेश के खिलाफ काम किया। सभी को मंत्री पद नहीं मिलता है। लेकिन लोकतंत्र को कमजोर करने वालों के खिलाफ जनता खड़ी होगी और कभी माफ नहीं करेगी। जयराम ठाकुर बताएं कि उन्होंने सिवाए भ्रष्टाचार के प्रदेश को क्या दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भर्तियों और हमीरपुर में चयन बोर्ड में हुए भ्रष्टाचार किसी से छिपे नहीं हैं।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आपदा से 4 हजार घर पूरी तरह बर्बाद हुए जबकि 13 हजार आंशिक रूप से तबाह हुए। केंद्र सरकार से विशेष पैकेज मांगने के बावजूद कोई आर्थिक मदद नहीं मिली। उल्टा प्रदेश सरकार को मिलने वाली कुछ ग्रांटों में कटौती कर दी गई। सरकार ने अपने प्रयासों से 4500 करोड़ रुपये का राहत पैकेज प्रदेश वासियों को दिया और आपदा राहत राशि डेढ़ लाख से बढ़ाकर 7 लाख रुपये की ताकि लोग मकान बनाकर जिंदगी पुनः शुरू कर सकें। उधर, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री का हमीरपुर दौरा प्रस्तावित था लेकिन वह दौरे में नहीं पहुंचे। सुक्खू ने कहा कि भाजपा ने खनन माफिया के साथ धनबल से सरकार को गिराने का प्रयास किया है। सरकार भ्रष्टाचार कतई बर्दाश्त नहीं करेगी और खनन के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed