{"_id":"5da5c2b48ebc3e014b5fb2bd","slug":"gazetted-holiday-declared-on-21-october-for-by-election-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में उपचुनाव के लिए 21 अक्तूबर को राजपत्रित अवकाश घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में उपचुनाव के लिए 21 अक्तूबर को राजपत्रित अवकाश घोषित
Tue, 15 Oct 2019 06:30 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 15 Oct 2019 06:30 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार ने धर्मशाला और पच्छाद विधानसभा क्षेत्रों के पंजीकृत मतदाताओं के लिए 21 अक्तूबर को उपचुनाव के लिए मतदान के दिन राजपत्रित अवकाश घोषित किया है। यह अवकाश सभी सरकारी, गैर सरकारी, बोर्डों-निगमों, शैक्षणिक संस्थानों, औद्योगिक इकाइयों के कर्मचारियों के लिए है।
विज्ञापन
यह विशेष अवकाश प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत कर्मचारी भी ले सकेंगे, जिनका उपरोक्त विधानसभा क्षेत्रों में वोट है। ऐसे कर्मचारियों को संबंधित पीठासीन अधिकारी से मतदान करने का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
हरियाणा के पंजीकृत मतदाताओं के लिए भी अवकाश
प्रदेश सरकार ने हरियाणा के पंजीकृत मतदाताओं के लिए भी 21 अक्तूबर को मतदान के दिन विशेष सवैतनिक अवकाश घोषित किया है। यह अवकाश हिमाचल के सीमावर्ती क्षेत्राें सिरमौर और सोलन जिला में कार्य कर रहे हरियाणा राज्य से संबंध रखने वाले मतदाताओं के लिए विधानसभा चुनावों के संदर्भ में घोषित किया गया है। इस विशेष सवैतनिक अवकाश के लिए भी कर्मचारियों को संबंधित पीठासीन अधिकारी से मतदान करने का प्रमाण पत्र लाना होगा।
विज्ञापन