फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Gastric and allergy medicine samples failed in himachal, instructions to get stock back

हिमाचल में बनी गैस्ट्रिक और एलर्जी की दवा के सैंपल फेल, स्टॉक वापस मंगवाने के दिए निर्देश

Thu, 14 Jan 2021 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, बद्दी(सोलन)
अमर उजाला नेटवर्क, बद्दी(सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 14 Jan 2021 05:00 AM IST
विज्ञापन
Gastric and allergy medicine samples failed in himachal, instructions to get stock back
दवा के सैंपल फेल(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में बनी गैस्ट्रिक और एलर्जी की दवा मानकों पर खरी नहीं उतरी है। केंद्रीय औषध मानक नियंत्रक संगठन के दिसंबर के ड्रग अलर्ट में सैंपल फेल हुए हैं। इसमें जिला सोलन के बरोटीवाला के जोहड़ापुर और पांवटा साहिब के रामपुर घाट के उद्योगों की दवा शामिल है। ड्रग नियंत्रक ने इन उद्योगों को नोटिस जारी कर बाजार से स्टॉक वापस मंगवा लिया है। संगठन ने दिसंबर में 943 दवाओं को सैंपल लिए थे, जिनमें से 928 मानकों पर खरे उतरे और 15 के सैंपल फेल हुए हैं।

विज्ञापन


इनमें हिमाचल प्रदेश के दो, गुजरात के पांच, महाराष्ट्र का एक, उत्तराखंड के दो, जम्मू-कश्मीर का एक, यूपी के तीन और तेलंगाना का एक दवा उद्योग का सैंपल फेल हुआ है। बरोटीवाला के जोहड़ापुर स्थित मैसर्ज एंड लाइफ साइंस इंडिया लिमिटेड कंपनी की गैस्ट्रिक की दवा पेंटोप्रोजोल सोडियम टैबलेट बैच नंबर एटीपीपी 2011 और औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब के रामपुर घाट स्थित मैसर्ज नेंज मेड साइंस फार्मा कंपनी की स्किन एलर्जी की दवा नेनजीड्रोल लोशन का सैंपल फेल हुआ है। दवा नियंत्रक नवनीत मरवाह ने बताया कि जिन उद्योगों के सैंपल फेल हुए हैं, उनको नोटिस जारी कर दिए हैं। फेल हुए सैंपलों के बैच बाजार से उठाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed