{"_id":"5e85fc298ebc3e75d725c87e","slug":"gas-supply-workers-will-be-insured-for-five-lakhs","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस आपूर्ति का काम कर रहे कर्मियों का होगा पांच लाख का बीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस आपूर्ति का काम कर रहे कर्मियों का होगा पांच लाख का बीमा
Fri, 03 Apr 2020 12:29 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 03 Apr 2020 12:29 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
गैस आपूर्ति का काम करने वाले कर्मियों का बीमा किया जाएगा। आईओसी की ओर से कर्मचारियों को बीमा राशि पांच लाख रुपये निर्धारित की गई है। आईओसी के असिस्टेंट मैनेजर और जिला नोडल अधिकारी आयुष गर्ग ने इस बात की पुष्टि की है। शिमला जिले में करीब 27 गैस एजेंसियां हैं। शिमला शहर में पांच एजेंसियां हैं। ऐसे में इन एजेंसियों में रजिस्टर्ड कर्मचारी दिन-रात जान जोखिम में डालकर गैस की आपूर्ति करते हैं।
विज्ञापन
ऐसे में कर्मचारियों के हित को देखते हुए बीमा देने का फैसला लिया है। हालांकि, यह बीमा अप्रिय दुर्घटना के बाद व्यक्ति की पत्नी या परिवार के सदस्यों को दिया जाएगा। आईओसी का कहना है कि इनमें एजेंसी, गोदाम के रखवाले, मेकेनिक, डिलीवरी ब्वॉय, ट्रक ड्राइवर और रिटेल आउटलेट कस्टमर अटैंडेंट शामिल हैं। ये वे कर्मचारी हैं जो पंजीकृत हैं।
विज्ञापन