फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Gajendra singh Shekhawat said 65 crores will be spent on renovation and beautification of Yamunaghat

Sirmour News: गजेंद्र शेखावत बोले- यमुनाघाट के नवीनीकरण एवं सौंदर्यीकरण पर खर्च होंगे 65 करोड़

Sat, 22 Apr 2023 08:25 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 22 Apr 2023 08:25 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यमुना नदी के किनारे गोविंद घाट के नवीनीकरण एवं सौंदर्यीकरण पर 65 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए जल्द डीपीआर तैयार की जाएगी। कहा कि मां गंगा आज ही के दिन अवतरित हुईं। 

विज्ञापन
Gajendra singh Shekhawat said 65 crores will be spent on renovation and beautification of Yamunaghat
यमुनाघाट उत्सव में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरि यमुना सहयोग समिति ने अक्षय तृतीया पर पांवटा साहिब में यमुनाघाट उत्सव 2023 का आयोजन किया। इसमें केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शिरकत की। उन्होंने यमुना नदी के किनारे गोविंद घाट के नवीनीकरण एवं सौंदर्यीकरण की आधारशिला रखी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यमुना नदी के किनारे गोविंद घाट के नवीनीकरण एवं सौंदर्यीकरण पर 65 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए जल्द डीपीआर तैयार की जाएगी। कहा कि मां गंगा आज ही के दिन अवतरित हुईं। आज ही भगवान परशुराम का भी जन्मोत्सव है।

विज्ञापन


कहा कि केंद्र में मोदी सरकार के कुशल नेतृत्व में जल आंदोलन जन-जन का आंदोलन बन चुका है। जल ही हमारे जीवन का आधार भी है। पानी बचाने के लिए इस अभियान में आप सब भी सहयोग करें। गंगा साफ हो रही है। साथ ही सहायक नदियों में भी अभियान चला है। आने वाले समय में जब आबादी बढ़ेगी तो पानी की समस्या और गहरा सकती है। हमारे देश में चेरापूंजी है, जहां सबसे ज्यादा बारिश होती हैं। एक मेरा गांव है, जहां सबसे कम बारिश होती है। इससे पूर्व केंद्रीय मंत्री ने यमुना पार्क का निरीक्षण किया और गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका।
विज्ञापन


नदी किनारे लगाए 9 हजार पेड़ : कोहली
हरि यमुना सहयोग समिति के अध्यक्ष प्रमोद कोहली ने कहा कि हरि यमुना सहयोग समिति की ओर से पिछले कुछ वर्षो से नदी किनारे और आसपास 9 हजार से ज्यादा पेड़ लगाए गए हैं। पांवटा शहर से कचरे को एकत्रित किया है। जल संरक्षण के लिए अभियान चलाया है। यमुना घाट की सफाई करवाई है। वन विभाग के सहयोग से यमुना किनारे वन विहार पार्क बनाया है। समिति और स्थानीय लोगों के सहयोग से यह काम पूरा हुआ है। यमुनाघाट के किनारे से 20 किलोमीटर दूर हरियाणा की सीमा क्लेसर तक का रास्ता बनाना है। यह प्रयागराज तक ले जाने की इच्छा है। इस मौके पर स्वामी संन्यासी संपूर्णानंद ने कहा कि हिमाचल देवभूमि है, अगर यमुना हिमाचल से ही गंदा होकर आगे निकले तो ये अच्छी बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्लाइट मिस होने पर भी केंद्रीय मंत्री पांवटा पहुंचे : खन्ना
प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश रॉय खन्ना ने कहा कि केंद्रीय मंत्री शनिवार को जोधपुर से पांवटा साहिब सड़क मार्ग से आए हैं। उन्होंने दिल्ली से देहरादून तक फ्लाइट से पहुंचना था, लेकिन समय पर नहीं पहुंचने के कारण फ्लाइट मिस हो गई। उन्होंने कहा कि जब यमुना और गंगा साफ होगी तो सरस्वती नदी भी दृश्य होगी। नदी को साफ करने में सभी को सहयोग करना चाहिए और 1100 किलोमीटर लंबी यमुना को साफ रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed