फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   gadar andolan and history of suket riyasat in mandi himachal pradesh

मंडी: गदर आंदोलन का मुख्य केंद्र रही थी सुकेत रियासत

Thu, 02 Sep 2021 01:22 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, सुंदरनगर (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, सुंदरनगर (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 02 Sep 2021 01:22 PM IST
सार

1945 में सुकेत राज्य में प्रजामंडल का गठन हुआ। सुंदरनगर के देरडू निवासी समाजसेवी मिया रतन सिंह इसके प्रधान चुने गए। इनके नेतृत्व में प्रजामंडल से सुकेत राज्य में विद्रोह का बिगुल बज उठा।

विज्ञापन
gadar andolan and history of suket riyasat in mandi himachal pradesh
आजादी का अमृत महोत्सव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में साल 1914 में सुकेत (अब सुंदरनगर) गदर पार्टी की गतिविधियों का केंद्र बन गया था। सन 1924 में राजा की ओर से लगान और बेगार प्रथा से तंग आकर जनता ने विद्रोह कर दिया। इस कारण सुंदरनगर के राजा लक्ष्मण सेन को देहरादून भागना पड़ा।

विज्ञापन


1945 में सुकेत राज्य में प्रजामंडल का गठन हुआ। सुंदरनगर के देरडू निवासी समाजसेवी मिया रतन सिंह इसके प्रधान चुने गए। इनके नेतृत्व में प्रजामंडल से सुकेत राज्य में विद्रोह का बिगुल बज उठा। अगस्त 1947 तक प्रजामंडल ने अपने आप को राजा के खिलाफ संघर्षरत रखा। राजा ने इस आंदोलन को दबाने के लिए कई कोशिशें की। आंदोलनकारियों को अमानवीय यातनाएं दी गईं। कई नेताओं को वर्षों तक मुल्तान जैसे गर्म स्थान पर जेल भुगतनी पड़ी।
विज्ञापन


अंत में जब आंदोलन की चिंगारी बुझ नहीं पाई तो राजा लक्ष्मण सेन ने प्रशासन के लिए राज्यसभा बनाने की घोषणा की।  सुकेत के अधिकांश लोगों ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया। फरवरी 1948 में हिमाचल हिल्ज स्टेट काउंसिल की ओर से  अंतरिम सरकार का गठन किया गया। इसके प्रधान पंडित शिव चंद रमौल सिरमौर निवासी थे। 15 अप्रैल 1948 को हिमाचल प्रदेश का गठन किया गया। जिसमें सुकेत रियासत का स्थान प्रथम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


700 वर्ष पुरानी सुकेत रियासत का इस तरह हुआ पतन
पद्म देव के नेतृत्व में फरवरी 1948 को सत्याग्रहियों की ओर से सुकेत राज्य पर धावा बोल दिया गया। जैसे ही पद्म देव और डॉ. यशवंत सिंह परमार सत्याग्रहियों सहित सुकेत की सीमा पर पहुंच, बैरियर पर उन्हें बस से उतरते ही एक शाही फरमान के अंतर्गत रोक लिया गया। इसके बाद पुन: पदम देव सत्याग्रहियों का एक अन्य जत्था सुंदरनगर की तरफ  रवाना हुआ। आंदोलनकारी सुकेत रियासत के सुंदरनगर और करसोग का ओर से घुसे।


राजा का ध्यान सुंदरनगर पर केंद्रित था, इस अफवाह से कि पद्म देव ने लगभग 4000 लोगों को लेकर सुंदरनगर पर धावा बोल दिया है, राजा विचलित हो उठे। 18 फरवरी 1948 को प्रात: ही सुकेत राज्य की फेरनू गांव स्थित चौकी पर कब्जा कर लिया गया। सायं 5 बजे तक करसोग तहसील पर अधिकार जमा लिया गया। तहसीलदार और थानेदार को बंदी बना कर जूतों से मारा-पीटा गया। पुलिस थाने के सभी हथियार जब्त कर लिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed