फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Funk substance mixed with drinking water source, supply shutdown due to fear of poison

पेयजल स्रोत में मिलाया दुर्गंध वाला पदार्थ, जहर की आशंका के चलते बंद की सप्लाई

Mon, 22 Jun 2020 07:30 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, करसोग (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, करसोग (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 22 Jun 2020 07:30 PM IST
विज्ञापन
Funk substance mixed with drinking water source, supply shutdown due to fear of poison
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल के मंडी जिले के चुराग सब डिवीजन की धवाटू जांचला पेयजल योजना में कुछ शरारती तत्वों ने दुर्गंध वाला पदार्थ मिला दिया। सुबह दुर्गंध भरी पानी की सप्लाई आने से लोगों में हड़कंप मच गया। पानी में जहर मिलाने के अंदेशे को देखते हुए पुलिस और जलशक्ति विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पेयजल सप्लाई की योजना को बंद किया गया और पानी के सैंपल लेकर जांच को भेजे। बताया जा रहा है कि यहां से 28 परिवारों को सप्लाई दी जाती है। उधर, गर्मियों में पेयजल योजना बंद होने से लोगों को परेशानी भी हो रही है। उल्लेखनीय है कि पहले भी मंडी और सोलन में पानी के स्रोतों में संदिग्ध पदार्थ मिलाने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। 

विज्ञापन



पानी के स्रोत के पास बोतल में मिला लिक्विड
आईपीएच चुराग सब डिवीजन के एसडीओ केएल चौहान का कहना है कि लोगों से पानी में दुर्गंध की शिकायत मिली थी। इसके बाद एहतियातन पानी की स्कीम को बंद किया गया है। यहां पर छानबीन के दौरान शीतल पेय की 300 एमएल की बोतल मिली। इसके अंदर करीब 150 एमएल दुर्गंध वाला लिक्विड पाया गया। इस जांच के लिए लैब में भेज दिया है। पुलिस को भी इसकी शिकायत की गई है। 
विज्ञापन

उधर, डीएसपी अरुण मोदी का कहना है कि आईपीएच की शिकायत के बाद पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed