{"_id":"626651579bfc9a230a0fe94f","slug":"fruit-crops-damaged-due-to-no-rain-since-two-months-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: दो माह से बारिश न होने से गुठलीदार फलों के बागीचों में आधी फसल हो गई तबाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: दो माह से बारिश न होने से गुठलीदार फलों के बागीचों में आधी फसल हो गई तबाह
Mon, 25 Apr 2022 01:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 25 Apr 2022 01:15 PM IST
सार
प्रदेश में गुठलीदार फलों का उत्पादन करने वाले बागवान संकट में आ गए हैं। सूखे के कारण फसल बुरी तरह प्रभावित हो रही है। चेरी बाजार में आना शुरू हो गई है, लेकिन बारिश न होने से चेरी का आकार नहीं बढ़ रहा।
विज्ञापन
प्लम (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीते करीब दो माह से पर्याप्त बारिश न होने के कारण गुठलीदार फलों के बगीचे तनाव की स्थिति में आ गए हैं। सूखे के कारण आधी फसल तबाह हो गई है। नगदी फसल के रूप में गुठलीदार फलों की बागवानी करने वाले बागवानों को भारी नुकसान हो रहा है। हिमाचल के प्लम ग्रोवर फोरम ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए सरकार से बागवानी के लिए आपातकाल की घोषणा कर बागवानों का केसीसी लिमिट पर ब्याज माफ करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
प्रदेश में गुठलीदार फलों का उत्पादन करने वाले बागवान संकट में आ गए हैं। सूखे के कारण फसल बुरी तरह प्रभावित हो रही है। चेरी बाजार में आना शुरू हो गई है, लेकिन बारिश न होने से चेरी का आकार नहीं बढ़ रहा। इस कारण चेरी को अच्छे रेट नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन
ऊपरी शिमला में स्टोन फ्रूट की फसल प्रभावित हो रही है। कोटगढ़, कुमारसैन, थानाधार और ननखड़ी में चेरी की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। सूखे के कारण बादाम का आकार नहीं बढ़ रहा है। प्लम, खुमानी और आड़ू की फसल पर भी मौसम की मार पड़ रही है। ऊपरी शिमला के हजारों बागवानों की आय का मुख्य साधन गुठलीदार फल हैं।
विज्ञापन
सूखे से फसल को भारी नुकसान, राहत दे सरकार : सिंघा
सूखे से गुठलीदार फलों की फसल के भारी नुकसान हुआ है। बगीचे तनाव की स्थिति में हैं। सरकार को तुरंत बागवानी के लिए आपातकाल की घोषणा करनी चाहिए। बागवानों को केसीसी लिमिट पर ब्याज माफ कर राहत दी जानी चाहिए। - दीपक सिंघा, अध्यक्ष, प्लम ग्रोवर फोरम, हिमाचल प्रदेश