फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Fresh snowfall on the peaks of Kullu and Lahaul, sunshine in Shimla

Himachal Weather: कुल्लू और लाहौल की चोटियों पर ताजा बर्फबारी, घाटी में वाहनों की आवाजाही पर रोक

Mon, 27 Feb 2023 09:14 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 27 Feb 2023 09:14 PM IST
सार

राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में धूप खिली रही। 28 फरवरी से 3 मार्च तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं।

विज्ञापन
Fresh snowfall on the peaks of Kullu and Lahaul, sunshine in Shimla
लाहौल में बर्फबारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू और लाहौल की चोटियों पर सोमवार को ताजा बर्फबारी हुई। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में धूप खिली रही। 28 फरवरी से 3 मार्च तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। 1 मार्च को कई जगह भारी बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी हुआ है। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम बदलने का पूर्वानुमान है। सोमवार दोपहर बाद कुल्लू और लाहौल की चोटियों में ताजा बर्फबारी हुई। जिला मुख्यालय कुल्लू और इसके आसपास के इलाकों में बूंदाबांदी होने से मौसम में ठंडक बढ़ गई है।

विज्ञापन


बर्फबारी से रोहतांग दर्रा के साथ कुंजम दर्रा, बारालाचा, हनुमान टिब्बा, लगवैली तथा चंद्रखणी की पहाड़ियां सफेद हो गई हैं। ऊना में अधिकतम तापमान 32.2, बिलासपुर में 29.0, मंडी में 27.0, कांगड़ा में 26.7, हमीरपुर 26.6, नाहन 25.9, चंबा 25.2, धर्मशाला 25.0, सोलन 24.0, शिमला 16.9, मनाली 15.0, कल्पा 13.2 और केलांग में 4.2 डिग्री दर्ज हुआ। उधर, रविवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 5.1, कल्पा माइनस 1.0, मनाली 1.8, शिमला 8.8 और धर्मशाला में 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन


लाहौल घाटी में वाहनों की आवाजाही पर रोक
 बर्फबारी के कारण लाहौल घाटी में केवल आपातकालीन स्थिति के अलावा सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही अगले आदेश तक रोक दी गई है। जिला प्रशासन के अनुसार लोग अधिक जानकारी के लिए जिला आपदा नियंत्रण कक्ष 9459461355 और कंट्रोल रूम नंबर 8988092298 पर भी संपर्क कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


75 सड़कें, 15 बिजली ट्रांसफार्मर और नौ पेयजल योजनाएं ठप
 प्रदेश में सोमवार शाम तक 75 सड़कें, 15 बिजली ट्रांसफार्मर और नौ पेयजल योजनाएं ठप रहीं। लाहौल-स्पीति में 68, कुल्लू में तीन और कांगड़ा-चंबा में दो-दो सड़कों पर आवाजाही बंद रही। किन्नौर में 15 और चंबा में तीन बिजली ट्रांसफार्मर ठप रहे। लाहौल-स्पीति में छह और चंबा में तीन पेयजल योजनाएं भी प्रभावित रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed