{"_id":"63c0d835b1fcf253ad278036","slug":"fresh-snowfall-in-many-areas-including-shimlas-kufri-and-narkanda","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: कुफरी और नारकंडा समेत कई क्षेत्रों में ताजा हिमपात, ऊपरी शिमला के लिए बस सेवा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: कुफरी और नारकंडा समेत कई क्षेत्रों में ताजा हिमपात, ऊपरी शिमला के लिए बस सेवा बंद
Fri, 13 Jan 2023 10:37 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 13 Jan 2023 10:37 AM IST
सार
शिमला जिले के कुफरी और नारकंडा समेत कई इलाकों में ताजा हिमपात हुआ है। जिसकी वजह से यातायात प्रभावित हुआ है। ऊपरी शिमला के लिए फिलहाल बस सेवा बंद कर दी गई है।
विज्ञापन
शिमला में बर्फबारी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी शिमला की सबसे ऊंची चोटी जाखू में शुक्रवार तड़के सीजन की पहली बर्फबारी हुई। जाखू की पहाड़ी सफेद हो गई है। शहर में हल्की बूंदाबांदी का दौर जारी है। कुफरी, नारकंडा, खड़ापत्थर और खिड़की में वीरवार रात से बर्फबारी जारी है। ऊपरी शिमला के लिए बसों की आवाजाही बंद कर दी गई है। बर्फबारी से फिसलन बढ़ने से छोटे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों के न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज हुई है। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह से मौसम साफ है। मैदानी जिलों में धूप खिली है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शुक्रवार को प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान जताया है।
विज्ञापन
शनिवार से पूरे प्रदेश में मौसम साफ बना रहने की संभावना है। शुक्रवार सुबह आठ बजे तक प्रदेश में 58 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। 20 ट्रांसफार्मर ठप होने से बिजली सप्लाई भी बंद हो गई है। जिला चंबा, कुल्लू, लाहौल स्पीति और किन्नौर में बर्फबारी से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।
विज्ञापन
#WATCH | Himachal Pradesh: Malana village in Kullu district received fresh snowfall pic.twitter.com/sF6Z3dQdI9
— ANI (@ANI) January 13, 2023