फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Freight of goods carrier vehicles increased again in Himachal, truck unions of Sirmaur and Mandi released new rates

हिमाचल में फिर बढ़ा मालवाहक वाहनों का भाड़ा, सिरमौर और मंडी की ट्रक यूनियनों ने जारी की नई दरें

Fri, 04 Jun 2021 02:22 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब (सिरमौर)/ मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब (सिरमौर)/ मंडी Published by: Krishan Singh Updated Fri, 04 Jun 2021 02:22 AM IST
विज्ञापन
Freight of goods carrier vehicles increased again in Himachal, truck unions of Sirmaur and Mandi released new rates
ट्रक(फाइल) - फोटो : Demo pic

हिमाचल प्रदेश में मालवाहकों वाहनों का भाड़ा एक बार फिर बढ़ गया है। डीजल के दामों में बढ़ोतरी इसकी बड़ी वजह है। सिरमौर जिले के औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब की ट्रक यूनियन और मंडी ट्रक यूनियन ने मालभाड़े में वृद्धि की घोषणा कर दी है। दोनों ही यूनियन अब बढ़ी दरों पर काम करेंगी। सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन यूनियन पांवटा ने दो रुपये प्रति किलोमीटर मालभाड़ा बढ़ाया है। मालभाड़े की बढ़ी हुई दरें लागू कर दी गई हैं।

विज्ञापन


हिमाचल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज पांवटा इकाई के अध्यक्ष सतीश गोयल और सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन पांवटा के प्रधान राजेंद्र सिंह नारंग और उपाध्यक्ष बलविंदर सिंह ने कहा कि आपसी सहमति से मालभाड़े में वृद्धि की गई है। उन्होंने दावा किया कि पूर्व निर्धारित तय मानकों और नियमों के तहत औसतन मालभाड़ा बढ़ाया गया है। आपसी सहमति से दो रुपये प्रति किलोमीटर किराया बढ़ाया गया है। डीजल में दामों में लगातार वृद्धि इसकी बड़ी वजह है।
विज्ञापन


सिरमौर जिले की सबसे बड़ी ट्रक यूनियन पांवटा में 1250 से भी अधिक छोटे-बड़े ट्रक हैं। यूनियन हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तराखंड, दिल्ली, हैदराबाद, बंगलूरू , जयपुर कोटा और उदयपुर क्षेत्रों के लिए सेवा प्रदान करती है।  दूसरी ओर, डीजल की दरें बढ़ने के साथ ही ट्रक यूनियन मंडी ने भी मालभाड़े में बढ़ोतरी कर दी है। दस फीसदी तक भाड़ा बढ़ाया गया है। औसतन ट्रक किराए में प्रति ट्रिप तीन हजार तक की बढ़ोतरी की गई है। ट्रक यूनियन के अनुसार डीजल की कीमतें बढ़ने के साथ नियमानुसार किराया बढ़ाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed