फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Freedom fighter Ratna Chand died, was in jail with Netaji Subhash Chandra Bose

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के साथ जेल में रहे स्वतंत्रता सेनानी रत्न चंद का निधन

Sat, 11 Jan 2020 08:46 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहपुर (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहपुर (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 11 Jan 2020 08:46 PM IST
विज्ञापन
Freedom fighter Ratna Chand died, was in jail with Netaji Subhash Chandra Bose
- फोटो : अमर उजाला

उपमंडल शाहपुर के चड़ी गांव में आजाद हिंद फौज के सिपाही रहे रत्न चंद उर्फ माधो राम का निधन हो गया। वर्ष 1916 में गांव चड़ी में जन्में स्वतंत्रता सेनानी रत्न चंद पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। शुक्रवार को देर सायं पैतृक गांव में उनका निधन हो गया।  शनिवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में सरकार और प्रशासन की ओर से आला अधिकारी शामिल हुए।

विज्ञापन


शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी, पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया, एसडीएम जगन सिंह ठाकुर, डीएसपी सुनील राणा भी श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे। पुलिस और भारतीय सेना की 16वीं पंजाब बटालियन ने भी स्वतंत्रता सेनानी को श्रद्धांजलि दी। रत्न चंद के इकलौते बेटे अमरीक सिंह के अस्वस्थ होने के चलते उनके पोते साहिल ठाकुर ने मुखाग्नि दी। रत्न चंद ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिंद फौज में एक वीर सैनिक के तौर पर अपनी सेवाएं देकर स्वतंत्रता सेनानी का तमगा हासिल किया था।
विज्ञापन


इतना ही नहीं, नेताजी सुभाष चंद्र बोस के साथ रंगून की जेल में कैदी बनकर भी रहे थे। टोक्यो जाते वक्त नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने अपनी फौज को डिस्मेंटल कर सभी सिपाहियों को अपनी-अपनी राह पर जाने का आदेश दिया था। बावजूद इसके देश की आजादी की लौ अपने दिल में लिए हुए कई देशों की यात्रा के बाद रत्न चंद स्वदेश तो लौटे, लेकिन तब तक देश की आजादी के लिए निस्वार्थ भाव से लड़ते रहे, जब तक देश आजाद नहीं हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed