फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Free food and accommodation to youth in army recruitment, social organizations take initiative

सेना भर्ती में युवाओं को मुफ्त रहना और खाना, सामाजिक संगठनों ने की पहल

Tue, 07 Jan 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Tue, 07 Jan 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
Free food and accommodation to youth in army recruitment, social organizations take initiative
फाइल फोटो

इंदिरा स्टेडियम ऊना में 9 से 20 जनवरी तक चलने वाली ओपन सेना भर्ती युवाओं को रहने और खाने की निशुल्क सुविधा दी जाएगी। प्रबंधों को लेकर सोमवार को उपायुक्त ऊना संदीप कुमार ने एडीसी अरिंदम चौधरी, एसडीएम ऊना डॉ. सुरेश जसवाल के साथ राजकीय महाविद्यालय ऊना और पुराना बस स्टैंड में व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

विज्ञापन


इससे पहले सेना भर्ती को लेकर डीसी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें बाबा बाल आश्रम कोटला कलां, शहीदां गुरुद्वारा टक्का रोड, गुरु का लंगर, ऊना जनहित मोर्चा, युवा सेवा क्लब, रोटरी क्लब व रोटरी क्लब ग्रेटर के सदस्य शामिल हुए। बैठक में संदीप कुमार ने कहा कि ओपन सेना भर्ती जिला हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना के अभ्यर्थियों के लिए होने जा रही है।
विज्ञापन


इसमें शामिल होने के लिए काफी संख्या में युवाओं के आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि यहां आने वाले युवाओं को रहने और खाने की निशुल्क सुविधा दी जाएगी। इसको लेकर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने पहल की है। सेना भर्ती के लिए आने वाले युवाओं की सुविधा के लिए डीसी ने एसडीएम ऊना को पुराना बस स्टैंड खाली कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी असुविधा होने पर युवा मोबाइल नंबर 9882201737 और 9736141877 पर संपर्क कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed