फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   free electricity connection for irrigation pump by himachal pradesh state electricity board

सिंचाई पंप के लिए मुफ्त बिजली कनेक्शन देगा बोर्ड, कार्यालय में करना होगा आवेदन

Thu, 06 May 2021 01:52 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 06 May 2021 01:52 PM IST
विज्ञापन
free electricity connection for irrigation pump by himachal pradesh state electricity board
बिजली बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

सिंचाई पंप के लिए विद्युत बोर्ड मुफ्त में बिजली का कनेक्शन देगा। इसके लिए विद्युत बोर्ड ने योजना तैयार की है। इससे पूर्व सिंचाई पंप के लिए बिजली कनेक्शन लेना महंगा साबित हो रहा था और किसानों को करीब 30 हजार रुपये तक खर्च करने पड़ रहे थे। लेकिन अब सिंचाई पंप के लिए किसानों को मात्र विद्युत बोर्ड कार्यालय में आवेदन करना होगा।

विज्ञापन


पंप तक बिजली पहुंचाने और कनेक्शन देने सहित खंभे लगाने का पूरा खर्च विद्युत बोर्ड उठाएगा। मुफ्त में बिजली कनेक्शन मिलने से जिले के सैकड़ों किसानों को लाभ मिलेगा। सिंचाई पंप के लिए मुफ्त बिजली कनेक्शन देने की पुष्टि विद्युत बोर्ड के अधीक्षण अभियंता अनिल सहगल ने की है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एग्रीकल्चर पंप के लिए मुफ्त बिजली कनेक्शन स्कीम तैयार की जा रही है। उपभोक्ताओं को नजदीकी विद्युत बोर्ड के कार्यालय में आवेदन करना होगा। उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं के पंप तक विद्युत तार पहुंचने और खंभे लगाने तक का खर्च विद्युत बोर्ड उठाएगा। मुफ्त में बिजली कनेक्शन मिलने से किसानों को राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed