{"_id":"64b3be4977193f4c48086ef3","slug":"four-year-old-girl-murder-in-kotkhai-shimla-accused-arrested-by-police-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla Murder: दुष्कर्म के बाद चार साल की मासूम भतीजी की हत्या, आरोपी चाचा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla Murder: दुष्कर्म के बाद चार साल की मासूम भतीजी की हत्या, आरोपी चाचा गिरफ्तार
Mon, 17 Jul 2023 05:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटखाई(रोहड़ू)
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटखाई(रोहड़ू)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 17 Jul 2023 05:03 PM IST
सार
डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि मृतक बच्ची के माता-पिता नेपाली मूल के हैं, जो खनोग गांव में एक बागवान के बगीचे में मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद
विस्तार
कोटखाई उपमंडल के खनोग गांव में एक कलयुगी चाचा देसराज ने अपनी चार साल की भतीजी के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या और दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि मृतक बच्ची के माता-पिता नेपाली मूल के हैं, जो खनोग गांव में एक बागवान के बगीचे में मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन
आरोपी भी वहीं काम करता है। बच्ची के माता-पिता रविवार सुबह बगीचे में काम करने गए तो बच्ची घर पर अपने छोटे भाई के साथ अकेली थी। दोपहर एक बजे जब माता-पिता घर लौटे तो बच्ची घर पर नहीं थी। परिजनों ने बच्ची की तलाश शुरू की। घर से 200 मीटर दूर चाचा के घर के पास बच्ची की चप्पलें मिलीं। वहां पर भी बच्ची जब नहीं मिली तो परिजनों ने सूचना पुलिस थाना कोटखाई में दी।
विज्ञापन
पुलिस ने बच्ची की तलाश शुरू की तो चाचा के घर से 70 फीट दूर सेब के बगीचे में बच्ची का शव मिला। परिजनों ने चाचा पर दुष्कर्म के बाद हत्या करने का अंदेशा जताया, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आईपीसी की धारा 302, 376 व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन