फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   four rescue from shinkula pass by police and BRO team in lahaul spiti

लाहौल-स्पीति: बीआरओ ने शिंकुला दर्रा में बर्फ में फंसे चार लोगों को किया रेस्क्यू

Sat, 13 Nov 2021 05:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 13 Nov 2021 05:50 PM IST
सार

सागर शर्मा ने बताया कि वह शुक्रवार दिन को तीन साथियों के साथ टनल टेस्टिंग और बीआरओ का सामान ढोने के लिए शिंकुला गए थे। शाम को वापस आते समय शिकुंला में गाड़ी बर्फ में फिसलकर एक गड्ढे में फंस गई।

विज्ञापन
four rescue from shinkula pass by police and BRO team in lahaul spiti
शिंकुला दर्रा से रेस्क्यू किए गए लोग। - फोटो : संवाद

विस्तार

जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में मनाली-लेह मार्ग पर बर्फबारी के कारण लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। पुलिस और बीआरओ की टीम ने मनाली-लेह मार्ग वाया शिंकुला दर्रा में फंसे चार लोगों को रेस्क्यू किया है। ये लोग शिंकुला दर्रा में बन रही टनल की टेस्टिंग का सामान लेने गए थे और फंस गए। सूचना के बाद लाहौल-स्पीति पुलिस ने एसआई अर्जुन, संजीव, अमित, बोविंदर सिंह तथा डिंपल की एक टीम का गठन किया। जिस्पा से बीआरओ की टीम भी शिंकुला के लिए रवाना हुई। 

विज्ञापन


तलाशी अभियान के दौरान सागर शर्मा, नवीन कुमार, रमेश कुमार और सुरेंद्र बीआरओ के कैंप से करीब 27 किमी दूर एक चादर के शेड में पाए गए। पूछताछ में सागर शर्मा ने बताया कि वह शुक्रवार दिन को तीन साथियों के साथ टनल टेस्टिंग और बीआरओ का सामान ढोने के लिए शिंकुला गए थे। शाम को वापस आते समय शिकुंला में गाड़ी बर्फ में फिसलकर एक गड्ढे में फंस गई।
विज्ञापन


उन्होंने गाड़ी को निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। काफी देर होने पर वे लौट आए और 12 किमी पैदल चलकर एक शेड में रुक गए। पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति मानव वर्मा ने कहा कि सभी लोगों को सुरक्षित बचाया गया है। पुलिस और बीआरओ ने उन्हें जिस्पा स्थित बीआरओ कैंप में सुरक्षित छोड़ दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed