फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Four hours wait and 5 minutes in the meeting, cm sukhvinder Sukhu reached, cement dispute not resolved

Shimla News: चार घंटे का इंतजार और बैठक में 5 मिनट पहुंचे सुक्खू, नहीं सुलझा सीमेंट विवाद

Sat, 04 Feb 2023 11:17 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 04 Feb 2023 11:17 AM IST
सार

ट्रक ऑपरेटरों के चल रहे सीमेंट ढुलाई भाड़ा विवाद की गुत्थी शुक्रवार को भी नहीं सुलझी। दोनों ट्रक यूनियनों के पदाधिकारियों को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वार्ता के लिए बुलाया था। 

विज्ञापन
Four hours wait and 5 minutes in the meeting, cm sukhvinder Sukhu reached, cement dispute not resolved
सीएम ने ट्रक ऑपरेटरों के साथ की बैठक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अदाणी कंपनी के साथ बरमाणा और दाड़लाघाट में ट्रक ऑपरेटरों के चल रहे सीमेंट ढुलाई भाड़ा विवाद की गुत्थी शुक्रवार को भी नहीं सुलझी। दोनों ट्रक यूनियनों के पदाधिकारियों को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वार्ता के लिए बुलाया था। यूनियन के पदाधिकारियों ने चार घंटे तक सीएम का इंतजार किया, लेकिन सीएम ने उनसे मात्र पांच मिनट वार्ता की, जिसमें कोई हल नहीं निकल पाया। इससे पहले बुधवार को भी दो दौर की वार्ता में सीएम कोई हल नहीं निकाल पाए थे। सूत्रों के अनुसार ट्रक यूनियनों के प्रतिनिधियों को मुख्यमंत्री से वार्ता के लिए पहले दोपहरबाद 3:00 बजे आमंत्रित किया था। प्रतिनिधि जब सचिवालय पहुंचे तो उनको 4 से 5 बजे का समय मुख्यमंत्री दफ्तर से मिला और ये देर शाम 7:00 बजे तक इंतजार करते रहे।

विज्ञापन


इस दौरान मंत्री और अधिकारी भी पहुंच चुके थे। मुख्यमंत्री वार्ता स्थल पर सिर्फ 5 मिनट ही उनसे मिले और कंपनी प्रबंधन से बातचीत करने की बात कहकर लौट गए। सीएम अभी तक अदाणी कंपनी से भी वार्ता नहीं कर पाए हैं। सीएम से वार्ता को देखते हुए दोनों यूनियनों ने शुक्रवार का प्रस्तावित चक्का जाम दो दिन को टाल दिया है। हालांकि उनका आंदोलन जारी है और इसे अखिल भारतीय मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस का समर्थन भी मिल गया है। गौर हो कि अदाणी प्रबंधन प्रति किलोमीटर प्रति टन किराया दो अंकों में देने को तैयार नहीं है, जबकि ट्रक ऑपरेटरों ने गत वीरवार को पहले के किराये में कटौती कर 10:20 रुपये मालभाड़ा तय कर सीएम को बता दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed