{"_id":"651e6f2e37cc013f3e0a67a7","slug":"four-day-painting-exhibition-in-gaiety-theatre-shimla-started-today-2023-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: काठकुणी शैली में बनाए चित्र, प्रदर्शनी में बने आकर्षण का केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: काठकुणी शैली में बनाए चित्र, प्रदर्शनी में बने आकर्षण का केंद्र
Thu, 05 Oct 2023 01:39 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 05 Oct 2023 01:39 PM IST
सार
चार दिवसीय प्रदर्शनी में वाटर कलर से बने 100 से अधिक चित्र प्रदर्शित किए हैं। इनका मूल्य तीन से 15 हजार रुपये तक है।
विज्ञापन
गेयटी थियेटर में चित्रकला प्रर्दशनी का अवलोकन करतीं छात्राएं।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गेयटी थियेटर में वीरवार को चित्रकला प्रदर्शनी शुरू हो गई। वरिष्ठ लेखक डॉॅ. ओसी हांडा ने शुभारंभ पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। प्रदर्शनी में हिमाचल काठकुणी शैली में बने चित्र लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हैं। इसमें लकड़ी से बने पुराने घर उकेरे गए हैं। इसके अलावा प्रदर्शनी में नेपाल के नेवारी आर्ट को भी दिखाया है।
विज्ञापन
चार दिवसीय प्रदर्शनी में वाटर कलर से बने 100 से अधिक चित्र प्रदर्शित किए हैं। इनका मूल्य तीन से 15 हजार रुपये तक है। नेपाल के रहने वाले चित्रकार पूरन थापा ने बताया कि वह 10 सालों से पेंटिंग बना रहे हैं। वह ज्यादातर हेरिटेज ईमारतों को बनाने में रुचि रखते हैं।
विज्ञापन
पूरन थापा ने बताया कि वह मूल रूप से तो नेपाल निवासी हैं लेकिन उन्होंने अपनी पूरी पढ़ाई हिमाचल में ही की है। इसलिए वह हिमाचल की संस्कृति से ज्यादा जुड़े हैं। इस अवसर पर बतौर विशेष अतिथि प्रो. हिम चटर्जी, डॉ. चमन शर्मा और डॉ. बहादुर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन