{"_id":"5ed108108ebc3e90784e5b87","slug":"four-children-health-deteriorated-due-to-eating-wild-fruit-admitted-to-kullu-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगली फल खाने से चार बच्चों की तबीयत बिगड़ी, कुल्लू अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगली फल खाने से चार बच्चों की तबीयत बिगड़ी, कुल्लू अस्पताल में भर्ती
Fri, 29 May 2020 07:21 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 29 May 2020 07:21 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल के कुल्लू जिले के उपमंडल बंजार के तहत आने वाली सैंज घाटी के जंगला गांव में जंगली फल खाने से चार बच्चों की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। बच्चों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया है। मामला शुक्रवार दोपहर बाद का बताया जा रहा है। बच्चें घर के पास ही खेल रहे थे। इस दौरान बच्चों ने जंगली फल खा लिए।
विज्ञापन
इसके सभी बच्चे बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़े। इसका पता चलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और मासूमों को देखकर सहम गए। परिजनों ने उन्हें सैंज अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें कुल्लू अस्पताल रेफर किया गया। एक बच्चे के चाचा माघुराम ने बताया कि यह एक जंगली फल है, इसे आमतौर पर खाते हैं। लेकिन बच्चों की तबीयत कैसे बिगड़ी, यह ग्रामीण नहीं समझ पाए। मामले की पुष्टि सीएमओ डॉ. सुशील चंद्र शर्मा ने की।
विज्ञापन
कहा कि चार बच्चों की जंगली फल खाने से पांच वर्षीय पवन पुत्र तारे चंद, सात वर्षीय वंशु पुत्र प्रकाश, पांच वर्षीय यंशू पुत्र प्रकाश तथा छह वर्षीय गौरव पुत्र तारे चंद की हालात बिगड़ी है। हालांकि अब ये सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि मामले की छानबीन चल रही है। घटना सामने आने के बाद गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन