{"_id":"67e64bba62b94edda902a8c1","slug":"four-associates-of-harpreet-happo-gang-arrested-from-mcleodganj-desi-pistol-10-live-rounds-and-two-magazines-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: हरप्रीत हप्पो गैंग के चार साथी मैक्लोडगंज से दबोचे, देसी पिस्तौल, 10 जिंदा राउंड और दो मैगजीन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: हरप्रीत हप्पो गैंग के चार साथी मैक्लोडगंज से दबोचे, देसी पिस्तौल, 10 जिंदा राउंड और दो मैगजीन बरामद
Fri, 28 Mar 2025 06:53 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 28 Mar 2025 06:53 PM IST
विज्ञापन
दो देसी पिस्तौल, 10 जिंदा राउंड और दो मैगजीन बरामद।
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब के मोहाली के साथ लगते खरड़ में बहुचर्चित जिम ट्रेनर हत्याकांड में शामिल हरप्रीत हप्पो गैंग के चार आरोपियों को कांगड़ा पुलिस ने मैक्लोडगंज से गिरफ्तार किया है। पंजाब पुलिस की गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस थाना मैक्लोडगंज की टीम ने पंजाब पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन में इन चारों को पकड़ा गया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए इन आरोपियों से पुलिस ने हथियार भी बरामद किए हैं, जिसमें दो देसी पिस्तौल, 10 जिंदा राउंड और मैगजीन शामिल हैं। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को मैक्लोडगंज पुलिस ने पंजाब पुलिस को सौंप दिया है। आरोपियों की पहचान प्रिंस पुत्र देवेंद्र निवासी पांडवां, डाकघर मोली, तहसील फगवाड़ा, कपूरथला, पंजाब, ओंकार पुत्र देवेंद्र निवासी पांडवां, डाकघर मोली, तहसील फगवाड़ा, कपूरथला, पंजाब, अमरजीत पुत्र कुलवंत निवासी प्रतापपुरा, जालंधर और अजय पुत्र करनैल निवासी खेड़ा, चाचोकी, तहसील फगवाड़ा पंजाब के रूप में हुई है।
विज्ञापन
एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि इन चारों को एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स, पंजाब पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया। बताया जा रहा है कि 31 जनवरी, 2025 को पंजाब के खरड़ में एक जिम ट्रेनर गुरप्रीत सिंह की हत्या हुई थी। चारों आरोपी एक फरवरी, 2025 को पुलिस स्टेशन सिटी खरड़, एसएएस नगर, पंजाब में दर्ज एक हत्या के मामले में वांछित थे। हत्या के दौरान इस्तेमाल की गई गाड़ी और अपराध स्थल से भागने के लिए इस्तेमाल की गई गाड़ी भी धर्मशाला में पुलिस ने बरामद की है।
विज्ञापन
एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पंजाब पुलिस की गुप्त सूचना पर उन्हें मैक्लोडगंज से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि अपराधियों का जिला कांगड़ा में स्थानीय लिंक और कनेक्शन तो नहीं था, इसका भी पता लगाया जा रहा है।