{"_id":"5ecf9b618ebc3e9042045be3","slug":"four-arrested-including-a-junior-engineer-in-the-death-of-a-young-man-due-to-electric-shock","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से युवक की मौत मामले में कनिष्ठ अभियंता समेत चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से युवक की मौत मामले में कनिष्ठ अभियंता समेत चार गिरफ्तार
Thu, 28 May 2020 09:08 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 28 May 2020 09:08 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के कुल्लू जिले के ढालपुर के भुट्टी चौक में लाइन ठीक करते करंट लगने से झुलसे युवक की मौत मामले में बिजली बोर्ड की लापरवाही सामने आई है। पुलिस ने विद्युत उपमंडल कुल्लू-1 में तैनात जेई और तीन लाइनमैन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। 25 मई को लाइन ठीक करने पोल पर चढ़ा युवक मान सिंह (32) निवासी न्यूली करंट लगने से 95 फीसदी झुलस गया था।
विज्ञापन
उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया, लेकिन सोलन के नालागढ़ अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। मामले की छानबीन में पुलिस ने हादसे के पीछे बिजली बोर्ड के गिरफ्तार चारों कर्मचारियों की लापरवाही बताई। बोर्ड कर्मचारियों ने काम के दौरान बिजली सप्लाई बंद नहीं की।
विज्ञापन
इस घटना को लेकर लोग बिजली बोर्ड और ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे थे।
वन मंत्री गोविंद ठाकुर ने भी स्पष्ट किया था कि घटना लापरवाही से हुई है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि भुट्टी चौक पर बिजली लाइन ठीक करते करंट से मौत के मामले में बिजली बोर्ड के जेई और तीन लाइनमैन को गिरफ्तार किया है। उन पर 336, 304 ए के तहत गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।
विज्ञापन