फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Former President's granddaughter Suchismita reached Shimla in Vistadome, said - Kalka-Shimla railway track beats Switzerland

विस्ताडोम में शिमला पहुंचीं पूर्व राष्ट्रपति की पोती सुचिस्मिता, बोलीं- स्विट्जरलैंड को मात देता है कालका-शिमला रेलवे ट्रैक

Fri, 01 Oct 2021 11:02 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 01 Oct 2021 11:02 AM IST
सार

विस्ताडोम एक्सप्रेस में कालका से शिमला पहुंचीं पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की पोती सुचिस्मिता ने शिमला रेलवे स्टेशन पर अमर उजाला से बातचीत के दौरान  कहा कि जितना सुंदर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक है, उतना ही सुंदर शिमला रेलवे स्टेशन भी है।

विज्ञापन
Former President's granddaughter Suchismita reached Shimla in Vistadome, said - Kalka-Shimla railway track beats Switzerland
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की पोती सुचिस्मिता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कालका-शिमला रेलवे ट्रैक बेहद खूबसूरत है। यहां की सुंदरता स्विट्जरलैंड को भी मात देती है। पहाड़ों के बीच जब ट्रेन गुजरती है तो ऐसा लगता है मानों प्रकृति हमें अपने आगोश में ले रही है। ट्रेन में सफाई व्यवस्था बहुत बढ़िया है और स्टॉफ भी कोऑपरेटिव है। विस्ताडोम एक्सप्रेस में कालका से शिमला पहुंचीं पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की पोती सुचिस्मिता ने शिमला रेलवे स्टेशन पर अमर उजाला से बातचीत के दौरान यह प्रतिक्रिया दी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जितना सुंदर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक है, उतना ही सुंदर शिमला रेलवे स्टेशन भी है। उन्होंने बताया कि वह ऑफिशियल टूअर पर शिमला आईं हैं। चार अक्तूबर को वापस दिल्ली लौटेंगी। प्रोटोकाल के तहत उन्हें विस्ताडोम कोच में सुरक्षा उपलब्ध करवाई गई थी। ट्रेन के शिमला पहुंचने से पहले ही सुरक्षा कर्मी भी रेलवे स्टेशन पहुंच गए थे। इस दौरान आरपीएफ और रेलवे पुलिस के जवान भी मुस्तैद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed