फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Former minister Mansa Ram passes away in IGMC shimla, last rites will be performed in ancestral village

Mandi News: पूर्व मंत्री मनसा राम का आईजीएमसी शिमला में निधन, पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार

Sat, 14 Jan 2023 10:25 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, करसोग(मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, करसोग(मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 14 Jan 2023 10:25 PM IST
सार

करसोग विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक एवं मंत्री मनसा राम(82) का निधन हो गया है। आईजीएमसी शिमला में उन्होंने अंतिम सांस ली। वे बीते 20 दिसंबर से आईजीएमसी में दाखिल थे। डॉक्टरों की निगरानी में उनका किडनी की बीमारी का इलाज चल रहा था।

विज्ञापन
Former minister Mansa Ram passes away in IGMC shimla, last rites will be performed in ancestral village
पूर्व मंत्री मनसा राम(फाइल) - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के करसोग विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक एवं मंत्री मनसा राम(82) का निधन हो गया है। उन्होंने आईजीएमसी शिमला में अंतिम सांस ली। वे बीते 20 दिसंबर से आईजीएमसी में दाखिल थे। डॉक्टरों की निगरानी में उनका किडनी की बीमारी का इलाज चल रहा था। लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें जनरल आईसीयू में शिफ्ट किया था। लेकिन शनिवार शाम को उनका देहांत हो गया। रविवार को पैतृक गांव में अंतिम संस्कार होगा । उधर, मनसा राम के दामाद व स्वास्थ्य निदेशालय में उपनिदेशक डॉ. रमेश चंद ने बताया कि मनसा राम 1967 में पहली मर्तबा विधानसभा चुनाव जीतकर विधायक बने थे और 1972 में पहली बार मंत्री बने। अपने राजनीतिक जीवन में वे पूर्व में मुख्यमंत्री रहे डॉ. वाईएस परमार, रामलाल ठाकुर, वीरभद्र सिंह और प्रेमकुमार धूमल के कार्यकाल में काम कर चुके हैं। 

विज्ञापन


25 साल की उम्र में बन गए थे विधायक
मनसा राम 25 साल की उम्र में ही विधायक बन गए थे। उनका नाम सबसे युवा विधायकों की लिस्ट में शामिल है । सुंदरनगर से दसवीं कक्षा की पढ़ाई करने के बाद वे एक अध्यापक के तौर पर शिक्षण कार्य में जुट गए लेकिन किस्मत उन्हें राजनीति में ले आई।  करसोग की जनता उन्हें नेताजी के बजाय मंत्री जी के नाम से ही पुकारती थी। मनसा राम ने पहला चुनाव 1967 में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर करसोग हलके से लड़ा था। उस समय मनसा राम की उम्र महज 25 वर्ष थी और सबसे कम उम्र में विधायक बने।
विज्ञापन


31 साल में बने मंत्री
1972 में वे फिर करसोग से चुनावी मैदान में उतरे और जीत हासिल की। हिमाचल निर्माता डॉ. वाईएस परमार के नेतृत्व में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी और मनसा राम 31 साल की आयु में मंत्रिमंडल में सबसे कम उम्र के मंत्री बने। उन्हें वन विभाग का दायित्व मिला। तब मंडी जिले से ही ठाकुर कर्म सिंह व सुखराम भी चुनाव जीते थे, लेकिन मंत्री नहीं बने। परमार ने मनसा राम पर भरोसा जताया और उन्हें मंत्री बनाया था। अगला एक दशक उनके लिए राजनीतिक तौर पर अनुकूल नहीं रहा। वे चुनाव हार गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


1982 में फिर जीता चुनाव
1982 में वे करसोग से एक बार फिर निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़े और जीत गए। उन्हें 46 फीसदी से अधिक मत मिले और उन्होंने भाजपा के सुंदर सिंह को पराजित किया। मनसाराम हिमाचल में परमार से लेकर धूमल तक के कार्यकाल में मंत्री रहे बने। वह जमीन से जुड़े नेता थे और क्षेत्र के लोगों के साथ उनका संपर्क रहता था। आम लोगों से यही जुड़ाव उन्हें राजनीति में सफल बनाता गया।

जब रामलाल ठाकुर मुख्यमंत्री बने और मनसा राम मंत्री बने। उनके पास समाज कल्याण विभाग रहा। इसके बाद एक बार फिर हार का सिलसिला चला और मनसा राम को अगला चुनाव जीतने के लिए 11 साल का इंतजार करना पड़ा। वर्ष 1998 में हिमाचल विकास कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते और खाद्य आपूर्ति मंत्री बने। इसके बाद 2012 में मनसा राम सीपीएस बने। 


मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री मनसा राम के निधन पर शोक व्यक्त किया
 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री मनसा राम के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मनसा राम ने लंबे समय तक प्रदेश की सेवा की और अपने क्षेत्र के विकास के लिए भी उल्लेखनीय योगदान दिया। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के साथ गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed