फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   former cps neeraj bharti interrogation by police in viral letter case

पूछताछ में शामिल नहीं हुए भारती, कोविड बताया कारण

Fri, 18 Jun 2021 05:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 18 Jun 2021 05:09 PM IST
सार

पूर्व सीपीएस नीरज भारती ने कहा है कि उनके परिवार के कई लोग हाल ही में कोरोना संक्रमित हुए थे, ऐसे में वह भी अस्वस्थ होने के कारण शिमला नहीं आ सके। साथ ही अगली तारीख देने के लिए कहा है।

विज्ञापन
former cps neeraj bharti interrogation by police in viral letter case
पूर्व सीपीएस नीरज भारती

विस्तार

एक वायरल पत्र को अपने फेसबुक अकाउंट से पोस्ट करने के आरोप में घिरे पूर्व सीपीएस नीरज भारती शुक्रवार को साइबर क्राइम पुलिस के सामने पेश नहीं हुए। इसके पीछे उन्होंने ई-मेल के जरिये पोस्ट कोविड परेशानियों का हवाला दिया है। कहा है कि उनके परिवार के कई लोग हाल ही में कोरोना संक्रमित हुए थे, ऐसे में वह भी अस्वस्थ होने के कारण शिमला नहीं आ सके।

विज्ञापन


साथ ही अगली तारीख देने के लिए कहा है। उनकी इस ई-मेल के बाद अब जांच अधिकारी भारती को बुलाने के लिए अगली तारीख तय कर रहे हैं। एडिशनल एसपी साइबर क्राइम नरवीर राठौर ने बताया कि अब उन्हें पूछताछ में शामिल करने के लिए अगली तारीख दी जाएगी। 
विज्ञापन


साइबर क्राइम पुलिस थाने में भाजपा की एक नेता की शिकायत पर भारती और पत्र लिखने वाले पवन राणा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि एक वायरल पत्र को सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया और दुष्प्रचार किया गया। शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम पुलिस ने भारती को नोटिस भेजकर 18 जून को पूछताछ में शामिल होने के लिए बुलाया था। इसके साथ ही पुलिस डिजिटल साक्ष्य भी जुटाने में लग गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed