फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   former cm jairam thakur gets emotional in seraj Jansabha Mandi himachal pradesh

Mandi News: मंडी से जीते, हिमाचल में रह गई कमी और मंच पर रो पड़े पूर्व सीएम जयराम ठाकुर

Mon, 02 Jan 2023 08:52 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, थुनाग/मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, थुनाग/मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 02 Jan 2023 08:52 PM IST
सार

जयराम ने कहा कि जब हम सत्ता में आए थे तो हमने पिछली सरकार के छह माह के कार्य रिव्यू जरूर किए थे, लेकिन किसी कार्यालय को डिनोटिफाइ नहीं किया था।

विज्ञापन
former cm jairam thakur gets emotional in seraj Jansabha Mandi himachal pradesh
भावुक हुए जयराम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हम सराज से भी जीते, मंडी से भी जीते, लेकिन प्रदेश में कमी रह गई। फिर भी सराज की जनता ने जो प्यार स्नेह और आशीर्वाद दिया है, उसका मैं कभी कर्जा नहीं उतार सकता हूं। सोमवार को अपने विस क्षेत्र सराज के थुनाग में जनसभा संबोधित करते पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम यह कहकर भावुक हो गए। उनकी आंखों में आंसू छलक गए। बतौर नेता प्रतिपक्ष जयराम पहली बार अपने गृह क्षेत्र सराज पहुंचे थे।

विज्ञापन


यह देख मौजूद जनता के चेहरों पर से भी रौनक गायब हो गई और वह जोर-जोर से जयराम ठाकुर के समर्थन में नारेबाजी करने लगे। अपना भाषण जारी रखते हुए जयराम ने कहा कि हम सरकार को घेरने का प्रयास करेंगे, उसको गिराने का नहीं। यहां ऑपरेशन लोट्स करने की जरूरत भाजपा को नहीं पड़ेंगी, क्योंकि कांग्रेस में ही कई सर्जन हैं, जो ऑपरेशन के लिए तैैयार बैठे हैं। कहा कि कांग्रेस सत्ता में आते ही बदले की भावना से काम कर रही है, जिसे सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब हम सत्ता में आए थे तो हमने पिछली सरकार के छह माह के कार्य रिव्यू जरूर किए थे, लेकिन किसी कार्यालय को डिनोटिफाइ नहीं किया था। कहा कि हमारी सरकार ने जनहित में यह फैसले पूरी कैबिनेट की सर्वसहमति से लिए थे, जबकि सुक्खू की सरकार की अभी तक कैबिनेट नहीं बनी है।

पूर्व सरकार के फैसलों को मुकेश अग्निहोत्री के साथ मिलकर डिनोटिफाइड किया जा रहा है। वह ऐसे विधायकों की सिफारिशों पर चल रहे हैं, जिनकी अभी तक शपथ भी नहीं हो पाई है। कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और मुकेश अग्निहोत्री में डिनोटिफाई की प्रतिस्पर्धा चली हुई है। हाल में मुकेश ने कहा था कि वह एचआरटीसी के 11 सौ रूट बंद कर देंगे। यह जनता से बहुत बड़ा खिलवाड़ हो रहा है। मजबूरन कम पढ़े लोग भी सुक्खू की सरकार को डिनोटिफाइड सरकार बोल रहे हैं।

जनहित में कार्य करेगी कांग्रेस तो सहयोग करेंगे

सत्ता परिवर्तन के बाद नेता प्रतिपक्ष के रूप में पहली बार नाचन विधानसभा क्षेत्र के चैलचौक पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का नाचन भाजपा ने भव्य स्वागत किया। जयराम ने कहा कि 2022 में नई सरकार बनी और 2023 लग गया है, लेकिन सरकार मंत्रिमंडल का गठन नहीं कर पाई है। कहा कि राजनीति में अनेक संभावनाएं बनी रहती हैं। कांग्रेस जनहित में कार्य करेगी तो प्रतिपक्ष सहयोग करेगा।

अगर जनता के विरुद्ध कांग्रेस काम करती है तो कतई सहन नहीं होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 5 साल अनेक जनहित के कार्य किए और अनेक योजनाएं शुरू कीं। कांग्रेस ने सत्ता में आते ही बदले की भावना से काम की शुरुआत की है। हिमाचल में भाजपा 0.9 फीसदी वोटों से हारी है। जो बहुत कम है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मुकाबले भाजपा को भी हिमाचल की जनता ने अपार जन समर्थन दिया है।

इस मौके पर नाचन के विधायक विनोद कुमार ने कहा कि नाचन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ है। विनोद ने कहा कि कांग्रेस का जो रवैया चला है, अगर वही रहा तो भाजपा सड़कों पर उतर जाएगी। इस अवसर पर नाचन भाजपा के अनेक पदाधिकारियों ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed