{"_id":"6266c50e67ae0336682d5269","slug":"formation-of-joint-venture-for-construction-of-mandi-airport-mou-signed","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम का ड्रीम प्रोजेक्ट: मंडी हवाई अड्डे के निर्माण का रास्ता साफ, संयुक्त उपक्रम का गठन, समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम का ड्रीम प्रोजेक्ट: मंडी हवाई अड्डे के निर्माण का रास्ता साफ, संयुक्त उपक्रम का गठन, समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर
Mon, 25 Apr 2022 09:33 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 25 Apr 2022 09:33 PM IST
सार
प्रदेश के जिला मंडी के नागचला में ग्रीन फील्ड हवाई अड्डे के विकास के लिए सोमवार को नई दिल्ली में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया की उपस्थिति में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) और प्रदेश सरकार के मध्य संयुक्त उपक्रम समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
विज्ञापन
मंडी एयरपोर्ट निर्माण के लिए संयुक्त उपक्रम का गठन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के ड्रीम प्रोजेक्ट ग्रीन फील्ड हवाई अड्डे के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। इसके लिए संयुक्त उपक्रम का गठन किया गया है। नई दिल्ली में सोमवार को समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस हवाई अड्डे की अनुमानित लागत 3,000 करोड़ रुपये है। 51 फीसदी राज्य सरकार और 49 फीसदी एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया खर्च करेगी।
विज्ञापन
हवाई अड्डे में 3,150 मीटर का रनवे होगा, जिसके लिए नागचला में 2,840 बीघा भूमि चिह्नित की गई है। हवाई अड्डा बनने के बाद यहां से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू हो सकेंगी। सोमवार को नई दिल्ली में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया की मौजूदगी में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) और प्रदेश सरकार के मध्य संयुक्त उपक्रम समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि ओएलएस और लीडार सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार मंडी में हवाई अड्डा रात में लैंडिंग और वर्ष भर संचालन के साथ एबी-320 प्रकार के विमानों के संचालन के लिए उपयुक्त है।
विज्ञापन
जयराम का सिंधिया से आग्रह
एटीआर 42-600 को शिमला हवाई अड्डे पर उतारने और उड़ान-2 के तहत शिमला-कुल्लू-धर्मशाला के लिए उड़ान संचालन को प्राथमिकता क्षेत्र रूट बनाने का आग्रह उड़ान-2 के तहत चंडीगढ़-धर्मशाला रूट को चंबा तक और शिमला-रामपुर रूट का विस्तार किन्नौर तक किया जाए
विज्ञापन