फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Formation of board of Himachal medical Services Corporation, notification issued by the govt

HPMSCL: हिमाचल स्वास्थ्य सेवाएं निगम के बोर्ड का गठन, सरकार ने जारी की अधिसूचना, मंत्री होंगे अध्यक्ष

Tue, 08 Aug 2023 07:22 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 08 Aug 2023 07:22 PM IST
सार

हिमाचल स्वास्थ्य सेवाएं निगम के बोर्ड का गठन किया गया है। इसमें स्वास्थ्य मंत्री अध्यक्ष होंगे। प्रधान सचिव व सचिव बोर्ड के उपाध्यक्ष होंगे

विज्ञापन
Formation of board of Himachal medical Services Corporation, notification issued by the govt
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनी राम शांडिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल स्वास्थ्य सेवाएं निगम के बोर्ड का गठन किया गया है। इसमें स्वास्थ्य मंत्री अध्यक्ष होंगे। प्रधान सचिव व सचिव बोर्ड के उपाध्यक्ष होंगे। बोर्ड में पांच अन्य निदेशक बनाए हैं। इनमें एसीएस वित्त, निदेशक उद्योग, कंट्रोलर स्टोर, निदेशक स्वास्थ्य और प्रबंध निदेशक एचपीएमएससी शामिल हैं। स्वास्थ्य सचिव एम सुधा ने मंगलवार को इसकी अधिसूचना जारी की है। राज्य चिकित्सा निगम सभी सभी दवाओं, औषधियों, सर्जिकल, चिकित्सा उपभोग्य सामग्रियों, चिकित्सा उपकरणों, उपकरणों, मशीनरी और सेवाओं, किसी भी अन्य वस्तु की खरीद और वितरण के लिए एक राज्य खरीद एजेंसी के रूप में कार्य करेगा।

विज्ञापन


निगम हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग, चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान विभाग, स्वास्थ्य और सुरक्षा विनियम विभाग, दंत स्वास्थ्य सेवा विभाग के तहत कॉलेज और सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थान एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के लिए राज्य खरीद एजेंसी का काम करेगा। इन सभी की ओर से सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अपनी आवश्यकताओं का समेकित खरीद के लिए निगम को भेजना होगा। निगम अन्य सरकारी विभागों, पीएसयू, ट्रस्टों, संस्थानों, स्थानीय निकायों, पंचायतों आदि को उनकी मांग के अनुसार संबंधित दवाओं, चिकित्सा संबंधी सामग्रियों, उपकरणों, मशीनरी और सेवाओं की उनकी मांग के अनुसार आपूर्ति करेगा।
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश में छह मेडिकल कॉलेज हैं। इनके अलावा 100 से ज्यादा जोनल अस्पताल, सिविल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। मेडिकल कॉलेज और अस्पताल प्रबंधन अपने स्तर पर दवाइयों की खरीद करते हैं। बाकायदा इसको लेकर टेंडर आमंत्रित किए जाते हैं। मशीनरी और बड़े उपकरण आदि की खरीदारी स्वास्थ्य विभाग करता है। टेंडर और अन्य औपचारिकताएं पूरी करने में समय लग रहा है। ऐसे में अस्पतालों में समय रहते मशीनरियों की खरीदारी नहीं होती है। सरकार से मंजूरी लेने में ही समय लग जाता है। प्रदेश सरकार ने इसीलिए स्वास्थ्य सेवाएं निगम बनाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed