फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   formar himachal pradesh cm shanta kumar biography released in delhi,

शांता कुमार की पुस्तक का दिल्ली में हुआ विमोचन, नहीं आए नड्डा, मुरली मनोहर रहे मौजूद

Tue, 23 Feb 2021 11:08 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 23 Feb 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
formar himachal pradesh cm shanta kumar biography released in delhi,
पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार की आत्मकथा का विमोचन - फोटो : अमर उजाला

भाजपा के मार्गदर्शक मंडल के सदस्य एवं पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार की आत्मकथा ‘निज पथ’ का नई दिल्ली में वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी और वरिष्ठ पत्रकार प्रभु चावला की मौजूदगी में विमोचन हुआ। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व्यस्तता की वजह से नहीं पहुंच पाए। इस किताब के कवर पेज पर शांता और उनकी दिवंगत धर्मपत्नी संतोष शैलजा का फोटो लगा है। शांता कुमार अपनी आत्मकथा निज पथ पिछले एक वर्ष से लिख रहे थे। इसे लिखने में उनकी धर्मपत्नी ने पूरा सहयोग किया था।

विज्ञापन


आत्मकथा के विमोचन पर कुछ पल के लिए शांता कुमार भावुक भी हो गए। इस किताब में शांता ने अपनी छह दशक की राजनीति में घटित हर पहलू का बेबाकी से वर्णन किया है। निजी जीवन और भाजपा में अपने उतार-चढ़ाव के सभी पहलुओं का शांता ने किताब में जिक्र किया है। शांता ने किताब में लिखा है कि 1951 में राष्ट्रीय स्वयं सेवक बनने से लेकर कैसे प्रदेश में भाजपा को बुलंदियों पर पहुंचाया। इसमें यह भी लिखा है कि सच बोलने पर कैसे उन्हें सियासी परेशानियां भी हुईं। शांता की आत्मकथा का विमोचन होने पर अब शिमला से लेकर दिल्ली तक सियासी उथल-पुथल भी मच गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed