फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   forest department will mark dry and fallen trees in the forests by May 31,

Himachal: 31 मई तक वनों में सूखे और गिरे पेड़ों को चिन्हित करेगा विभाग, संसदीय सचिव ने दिए निर्देश

Fri, 19 May 2023 05:34 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 19 May 2023 05:34 PM IST
सार

बैठक में सुंदर सिंह ने कहा कि वन संपदा के समुचित दोहन के लिए वनों में सूखे पेड़ों को चिन्हित कर इनके समयबद्ध कटान का निर्णय लिया गया है। वनों में अनेक सूखे और गिरे पेड़ पड़े रहते हैं, जिन्हें समय पर चिन्हित न करने के कारण वन संपदा का नुकसान और सरकार को वित्तीय हानि होती है। 

विज्ञापन
forest department will mark dry and fallen trees in the forests by May 31,
मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर। - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्य संसदीय सचिव (वन) सुंदर सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को वन विभाग के मुख्यालय टालैंड शिमला में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में वनों में साल्वेज लॉट मार्किंग पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में सुंदर सिंह ने कहा कि वन संपदा के समुचित दोहन के लिए वनों में सूखे पेड़ों को चिन्हित कर इनके समयबद्ध कटान का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन


वनों में अनेक सूखे और गिरे पेड़ पड़े रहते हैं, जिन्हें समय पर चिन्हित न करने के कारण वन संपदा का नुकसान और सरकार को वित्तीय हानि होती है। इसके दृष्टिगत सरकार ने मार्किंग प्रक्रिया में बदलाव लाने की आवश्यकता जताई है। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जंगलों में सूखे और गिरे पेड़ों की सूची तैयार की जाए।
विज्ञापन


वन रक्षक से लेकर वन मंडल स्तर के सभी अधिकारी प्रतिदिन सूची तैयार कर मार्किंग की प्रक्रिया को पूरा करेंगे। बैठक में इस कार्य को नीतिगत स्वरूप प्रदान करने के लिए प्रधान मुख्य अरण्यपाल को मानक संचालन प्रक्रिया तैयार करने के आदेश भी दिए गए। आरंभिक तौर पर विभाग के अधिकारी आगामी 31 मई तक सूखे और गिरे पेड़ों की सूची तैयार कर इसे 15 जून, 2023 तक सरकार को सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रकार की साल्वेज मार्किंग से वन विभाग लगभग 50 पेड़ों की मार्किंग कर निविदा के माध्यम से विक्रय कर सकता है। इससे वन संपदा को होने वाली हानि से बचने के साथ-साथ स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। उन्होंने कहा कि स्थानीय युवाओं की कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए कौशल विकास निगम द्वारा प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधान मुख्य अरण्यपाल राजीव कुमार और वन विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed