फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Foreign tourist landed in Diola, Bharmour after flying from Bid Billing in paraglider

Chamba News: बीड़ बिलिंग से पैराग्लाइडर में भरी उड़ान, हवा के तेज झोंके ने भरमौर पहुंचा दिया विदेशी

Sat, 21 Oct 2023 08:49 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Sat, 21 Oct 2023 08:49 PM IST
सार

कांगड़ा जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग साइट बीड़ बिलिंग से पैराग्लाइडर में उड़ान भरकर एक  विदेशी पायलट चंबा जिले के भरमौर के दियोला में उतरा।

विज्ञापन
Foreign tourist landed in Diola, Bharmour after flying from Bid Billing in paraglider
दियोला में उतरा विदेशी पायलट - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बीड़ बिलिंग से उड़ान भरने के बाद विदेशी पैराग्लाइडर चंबा जिले के भरमौर विधानसभा क्षेत्र के दियोल पहुंच गया। हवा में अठखेलियां करते पैराग्लाइडर को देखकर लोग भी रोमांचित हो उठे। विदेशी के दियोल गांव में लैंड करते ही लोग भी वहां पहुंच गए। लोगों को विदेशी पैराग्लाइडर को देखा तो तुरंत इसकी सूचना होली पुलिस चौकी में दे दी। पुलिस की पूछताछ में विदेशी पैराग्लाइडर यूरोप के जरोस्लाव सापेक ने बताया कि उन्होंने कांगड़ा के बीड़ बिलिंग से उड़ान भरी थी। ऊंचाई पर पहुंचे तो तेज हवा के चलते वह दिशा से भटक गए। उन्होंने बिलिंग की साइट में उतरना था, लेकिन वहां उनका पैराग्लाइडर उतर नहीं पाया।

विज्ञापन

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उन्हें भी यह पता नहीं चला कि उनका पैराग्लाइडर हवा के साथ किस दिशा में चला गया। वह भी पैराग्लाडर को उतारने के लिए सुरक्षित जगह की तलाश करते रहे। भरमौर के दियोला में पहुंचने पर हवा का प्रवाह कम हुआ तो सुरक्षित स्थान देखकर उन्होंने लैंडिंग की। अचानक विदेशी को आसमान से अपने क्षेत्र में देखकर लोग डर गए। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस और स्थानीय लोगों ने विदेशी का पैराग्लाइडर समेटने में मदद की। इसके बाद विदेशी ने पुलिस को पूरी कहानी बताई। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed