फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   For the first time in the history of Himachal, Anurag Thakur held public meetings till 3 pm

हिमाचल के इतिहास में पहली बार रात तीन बजे तक अनुराग ठाकुर ने की जनसभाएं

Tue, 24 Aug 2021 07:07 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Tue, 24 Aug 2021 07:07 PM IST
सार

अनुरागठाकुर की जन आशीर्वाद यात्रा बीते पांच दिनों में चारों संसदीय क्षेत्रों के साथ 38 विस क्षेत्रों से होकर गुजरी। अनुराग ने कहा कि इस दौरान उन्होंने 623 किमी का सफर किया और जगह-जगह लोगों का भरपूर आशीर्वाद उन्हें मिला। यह यात्रा 23 अगस्त तक होनी थी, लेकिन 24 अगस्त को यह ऊना में प्रवेश हुई। 

विज्ञापन
For the first time in the history of Himachal, Anurag Thakur held public meetings till 3 pm
रात तीन बजे तक अनुराग ठाकुर ने की जनसभाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 केंद्र सरकार में सूचना एवं प्रसारण, युवा सेवाएं व खेल मंत्री बनने के बाद पहली बार हिमाचल प्रदेश आगमन पर पांच दिन तक चली अनुराग ठाकुर की जन आशीर्वाद यात्रा मैहतपुर में संपन्न हुई। हिमाचल प्रदेश के इतिहास में पहली बार हुआ कि किसी नेता ने देर रात तीन बजे जनसभाएं की हों। अनुराग ने सोमवार रात तीन बजे मैहतपुर में लोगों को संबोधित किया और उसके बाद कांगड़ा के लिए रवाना हुए। मंगलवार सुबह गगल एयरपोर्ट पहुंचे और नई दिल्ली के लिए विमान में रवाना हुए।

विज्ञापन


अनुराग ठाकुर की जन आशीर्वाद यात्रा बीते पांच दिनों में चारों संसदीय क्षेत्रों के साथ 38 विस क्षेत्रों से होकर गुजरी। अनुराग ने कहा कि इस दौरान उन्होंने 623 किमी का सफर किया और जगह-जगह लोगों का भरपूर आशीर्वाद उन्हें मिला। यह यात्रा 23 अगस्त तक होनी थी, लेकिन 24 अगस्त को यह ऊना में प्रवेश हुई। उन्होंने कहा कि खेल से देश में युवा बड़ा बदलाव लाएंगे। आने वाले समय में प्रदेश के युवा खेलों में नया इतिहास लिखेंगे। खेलों से जुड़े संस्थान खोलने के लिए हिमाचल प्रदेश उपयुक्त स्थान है और इस विषय पर केंद्र सरकार काम करेगी। इससे पहले जिला ऊना में प्रवेश के बाद लोगों ने जगह-जगह अनुराग ठाकुर का स्वागत किया।
विज्ञापन


उनका लठियाणी में शाम 4:15 बजे कार्यक्रम था, लेकिन वह यहां रात 8:45 बजे पहुंचे। ऊना में उनका कार्यक्रम 6:15 बजे का था, लेकिन यहां वह रात 12 बजे पहुंचे। उधर, इससे पहले अनुराग ने हमीरपुर में रात 11:30 बजे भी प्रेस वार्ता की। यहां बच्चों-बुजुर्गों और पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं से मिले।  मैहतपुर में रात 8 बजे से पहुंचे कार्यकर्ता बेसब्री से रात 3 बजे तक इंतजार में रुके रहे। अनुराग ठाकुर ने अपने गुरुओं का भी आशीर्वाद लिया। अनुराग ने कोटला कलां में बाबा बाल का आशीर्वाद लिया। वहीं, देहलां गुरुद्वारे में गुरुग्रंथ साहिब के आगे नतमस्तक हुए। मैहतपुर में रात ढाई बजे भी साढ़े तीन सौ से ज्यादा लोगों ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्री वीरेंद्र कंवर, छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊना से सुबह 4 बजे धर्मशाला पहुंचे अनुराग
धर्मशाला। ऊना में रात करीब तीन बजे अपनी जन आशीर्वाद यात्रा के समापन के बाद अनुराग ठाकुर धर्मशाला के सर्किट हाउस पहुंचे। कांगड़ा जिला प्रशासन उनके स्वागत को उस समय तैयार था। अनुराग ठाकुर ने मंगलवार सुबह 11:30 बजे की फ्लाइट से दिल्ली जाना था। गगल हवाई अड्डे से फ्लाइट लेट होने के चलते धर्मशाला से करीब पौने बारह बजे अनुराग रवाना हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed